नाबालिग लड़की को खरीद कर अपनी हसरतें पूरी करना चाहती थी महिला, प्लान का हो गया ये हाल


वहीं, समिति की शिकायत पर आरोपी महिला के खिलाफ जुवेनाइल एक्ट में केस दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस को दी शिकायत में लड़की ने बताया कि वह बिहार की रहने वाली है। चार दिन पहले लड़की पटना रेलवे स्टेशन पर खड़ी थी। तभी सुरेंद्र नाम का एक व्यक्ति आया और लड़की को बहला फुसलाकर ट्रेन से दिल्ली लेकर आ गया। इसके बाद सुरेंद्र ने शनिवार शाम करीब चार बजे लड़की को गांधी कैंप की रहने वाली सुषमा को सौंप दिया।
शनिवार रात करीब 11 बजे वह किसी तरह सुषमा के चंगुल से निकलकर लेबर चौक पर आ गई। आरोपी महिला भी उसका पीछा करते हुए लेबर चौक पर पहुंच गई और फिर से उसको पकड़ लिया। इस पर उसने शोर मचा दिया। उसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गये।
लोगों ने मामले की जानकारी बाल कल्याण समिति को दी। जानकारी मिलने पर कुछ ही देर बाद पीजीआई थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। समिति के अधिकारी लड़की को अपने साथ ले गये। पुलिस ने आरोपी महिला सुषमा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
लड़की की खरीद-फरोख्त का शक
बाल कल्याण समिति के अधिकारियों को शक है कि लड़की को बिहार से खरीद के लाया गया है। इसके बाद उसे आरोपी महिला को बेच दिया गया। अब वह भी लड़की को बेचने की फिराक में थी। समिति सोमवार से लड़की की काउसिलिंग शुरू करेगी। ताकि सारी सच्चाई सामने आ सके। पुलिस का कहना है कि आरोपी महिला ने अपने बयान में दावा किया है वह लड़की को रोहतक लाने वाले सुरेंद्र के पते के बारे में नहीं जानती है। हालांकि पुलिस ने अपने स्तर पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
फिलहाल लड़की बहुत घबराई हुई है। सोमवार से उसकी काउंसिलिंग शुरू करवाई जाएगी। इसके बाद उसके माता पिता और पते के बारे में पूछताछ की जाएगी। साथ ही पता लगाया जाएगा कि लड़की रोहतक तक कै से पहुंची।
– डॉ. राजसिंह सांगवान, चेयरमैन बाल कल्याण समिति
आरोपी महिला को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है। अभी लड़की को लाने वाले आरोपी सुरेंद्र की तलाश की जा रही है।
– राकेश सैनी, एसएचओ पीजीआई थाना