महिला ने लगाई 3 छलांग, और हो आई 3 देश! झूठ नहीं बिल्कुल सच है ये बात

घूमने के शौकीन हमेशा ये सोचते हैं कि काश कोई ऐसा जुगाड़ होता कि वो सिर्फ छलांग लगाते, और दूसरे देश की यात्रा कर आते. पर ऐसा कहां संभव है. आपको दूसरे देश की यात्रा पर जाने के लिए महीनों से प्लानिंग करनी पड़ेगी, अलग-अलग प्रकार की तैयारियां करनी पड़ेंगी, तब जाकर आप दूसरे देश घूमने जा पाएंगे. पर एक महिला ने गजब कर दिया. उसने सिर्फ 3 छलांग (Woman jump to 3 countries in seconds video) लगाई, और वो 3 देशों की यात्रा कर आई. आपको लग रहा होगा कि हम मजाक कर रहे हैं, पर ये बिल्कुल सच है, अगर यकीन न हो तो ये वीडियो देख लीजिए.

इंस्टाग्राम यूजर रॉक्स ऑन अ जर्नी (@roxonajourney) एक ट्रैवल कंटेंट क्रिएटर हैं. हाल ही में उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया है, जो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वो एक ऐसी जगह पर मौजूद हैं, जहां वो 3 देशों (Place where 3 Countries Meet) की यात्रा, सिर्फ 3 बार छलांग लगाकर कर लेती हैं. वीडियो में आप देख सकते हैं कि वो किसी जंगल जैसी जगह पर हैं क्योंकि पीछे काफी पेड़ नजर आ रहे हैं. वो एक गोल सीमेंटेड जमीन पर इधर से उधर कूद रही है.

छलांग लगाकर कर लिया बॉर्डर पार
चलिए आपको बताते हैं कि ये कौन सी जगह है. जर्मनी, नीदरलैंड्स और बेल्जियम (Germany, Netherlands, Belgium Border) देश के बॉर्डर एक दूसरे से छूते हैं. हालांकि, इनके बॉर्डर पर स्थिति बिल्कुल सामान्य है, भारत-पाक की तरह तनावपूर्ण नहीं हैं. इन देशों के बॉर्डर को आसानी से पार किया जा सकता है. तीनों देशों के बीच एक ऐसी जगह है जहां ये आकर मिलते हैं. नीदरलैंड्स के लिमबर्ग प्रांत (Limburg) में वाल्स (Vaals) नाम का छोटा कस्बा है. यहीं पर तीनों बॉर्डर मिलते हैं. 323 मीटर की ऊंचाई पर स्थित ये नीदरलैंड्स का सबसे ऊंचा स्थान है. बॉर्डर सबसे पॉपुलर टूरिस्ट स्पॉट है. इस जगह के बीचोंबीच एक नुकीला पत्थर बना है जिसके एक तरफ N लिखा है जो नीदरलैंड है, एक तरफ B लिखा है जो बेल्जियम दर्शाता है और एक तरफ G लिखा है जो जर्मनी है.

Back to top button