महिला ने सड़क परिवहन निगम की बस में दिया बच्चे को जन्म, पढ़ें पूरी खबर ..

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के कल्याण में एक महिला ने महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम की बस में बच्चे को जन्म दिया है। जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम की बस अहमदनगर जा रही थी। इसी दौरान महिला को प्रसव हुआ, जिसके बाद महिला ने बस में सफर के दौरान एक लड़के को जन्म दिया।

महिला ने चलती बस में दिया बच्चे को जन्म

महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम के अनुसार जब बस कल्याण के वराप गांव के करीब थी, तो महिला को प्रसव पीड़ा हुई और उसके तुरंत बाद महिला ने बच्चे को चलती हुई बस में जन्म दिया। वहीं, रास्ते से गुजर रही एंबुलेंस को रोका गया और उसके तुरंत बाद जच्चा और बच्चे को मेडिकल जांच के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।

मां और बच्चा दोनों हैं ठीक

मिशन माई ऑफ म्हराल के निकेत व्यवहारे ने जच्चा-बच्चा की सेहत के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मां और बच्चा ठीक हैं। उन दोनों को एक एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों की जांच की है। बता दें कि बच्चा-जच्चा को अभी डॉक्टरों की देखरेख में रखा गया है।

अस्पताल के बाहर गर्भवती महिला की हुई थी मौत

एक दिन पहले मुंबई के एक अस्पताल के बाहर गर्भवती महिला की मौत हो गई थी। परिवार ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया था। इस मामले में पुलिस ने शिकायत दर्ज की। पति के मुताबिक, महिला को सुबह के समय अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन अस्पताल में कोई मौजूद नहीं था। जिस कारण उसकी दो घंटे के दौरान ही मौत हो गई।

Back to top button