पंजाब के मौसम को लेकर जारी हुई चेतावनी, आने वाले 3 दिन जरा संभलकर..

चंडीगढ़ः शहर में लगातार तापमान गिरता जा रहा है। ऐसे में चंडीगढ़ मौसम केंद्र ने पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के लिए अगले 3 दिन यैलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक हरियाणा की नॉर्दर्न एरिया और पंजाब व चंडीगढ़ में अगले 3 दिन घना कोहरा छाने के आसार है। ऐसे में लोगों को घर से बाहर ना निकलने की सलाह दी गई है।

वहीं तापमान की बात करें तो मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री सैल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान की बात करें तो बीती रात शहर का पारा 8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो कि सामान्य से 1 डिग्री कम है।

आगे ऐसा रहेगा मौसम

बुधवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान 6 डिग्री के आसपास रह सकता है। कोहरा छाने के भी आसार।
वीरवार को सुबह और शाम कोहरा छाने के आसार है। अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री रह सकता है।
शुक्रवार को बादल छाने के आसार है। वहीं अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रह सकता है।

Back to top button