‘खेल गए चचा’, हाथ में ऐसा बोर्ड लेकर खड़ा होता है शख्स, प्रेमियों के बीच कराता है कलेश

दुनिया के कोने-कोने में अलग-अलग किस्म के लोग होते हैं. हर किसी का अपना दिमाग भी होता है और वो उसके मुताबिक काम भी करता है. हालांकि कुछ लोगों का दिमाग इतना ज़बरदस्त होता है कि उन्हें आउट ऑफ द बॉक्स आइडिया आते हैं. एक ऐसे ही बुजुर्ग ने पैसे कमाने का धांसू आइडिया ढूंढ निकाला. इसे देखकर आप भी अपना सिर पकड़ लेंगे कि आखिर इन्होंने ये सोचा कैसे?
वीडियो में आप देखेंगे कि एक बुजुर्ग शख्स ने पैसे कमाने के लिए भीख नहीं मांगी लेकिन वो कुछ ऐसा लिखकर एक बोर्ड दिखा रहे हैं, जिसे कोई इग्नोर नहीं कर पाता. खासतौर पर कपल्स ने अगर इसे देख लिया तो कलेश भले हो जाए लेकिन उन्हें पैसे तो मिलने ही हैं. इतना ज़बरदस्त तरीका उन्हें सूझा कैसे, ये सोचने की बात है और इसे काम में लेना तो और भी ज्यादा दिलचस्प है.
‘बंदी खूबसूरत है, तो टिप दो मुझे’
वायरल है रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि बुजुर्ग शख्स अपने हाथ में एक बोर्ड लेकर खड़े हुए हैं. इसी बीच वहां से एक कपल गुजरता है. उनमें से लड़का बुजुर्ग के प्लेकार्ड को देखकर उसे नज़रअंदाज़ करके आगे बढ़ने के मूड में नज़र आ रहा है. इसी बीच जैसे ही लड़की की नजर प्लेकार्ड पर पड़ती है, वह अपने पार्टनर को घूरते हुए इशारा कर बुजुर्ग को टिप देने को कहती है. लड़का भी अपना मन मारकर पैसे निकालता है और बुजर्ग को दे देता है. इस पर बढ़ा आदमी मुस्कुराकर इसे ले लेता है.
बहुत सही खेल गए चाचा
वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर the.villain.skull नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इसे बहुत से लोगों ने देखा और पसंद किया है. सबसे दिलचस्प तो इस वीडियो पर आने वाले कमेंट हैं. एक यूज़र ने लिखा- सही खेल गए चाचा. वहीं एक अन्य यूज़र ने लिखा- इसीलिए अकेले रहो, ताकि ऐसी टिप न देनी पड़े. कुछ यूज़र्स ने इस पर हंसने वाला इमोजी बनाकर रिएक्ट किया तो कुछ ने कहा कि ये जीनियस होमलेस आदमी है.





