चचा ने चाय में डाली धनिया पत्ती, हवा में चमचा उछालकर दिखाया एक्शन…

आपने देखा होगा कि स्ट्रीट वेंडर्स अपने कुकिंग स्किल्स को दिखाने के लिए या कुछ नया एक्सपेरिमेंट करने के लिए अलग-अलग चीज़ें अपनी डिश में डालते हैं. कई बार उनका ये प्रयोग ज़ुबान को पसंद आता है तो कई बार ऐसा होता है कि इंसान देखकर ही दहल जाए. कुछ ऐसी ही चाय बना रहे एक चचा का वीडिोय वायरल हो रहा है.

आपने लोगों को मक्खन का तड़का लगाते हुए देखा होगा और धनिया से दाल या सब्ज़ी को गार्निश करते हुए देखा होगा. आपने मसाला चाय पी होगी और ऐसी ही चाय की कई वरायटीज़ के बारे में सुना भी होगा. हालांकि इस वक्त जिस चायवाले का वीडियो वायरल हो रहा है, वो कुछ अलग ही किस्म की चाय बना रहा है.

चाय में डाली धनिया पत्ती …
वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि चाय वाला खुले आसमान के नीचे ही चाय बना रहा है. उसका चाय बनाने वाला पतीला बहुत जगहों से मुड़ चुका है. चाय बनाने वाला हर चीज उछाल-उछालकर ही पतीले में डालता है और हर बार चमचे को पतीले पर खड़काता है. शायद इसीलिए बर्तन की ये हालत हुई हो. चाय वाला पानी और दूध के बाद लेमन ग्रास को भर-भरकर चाय में डालता है. उसके बाद चाय में धनिया पत्ती भी काट कर डालता है. फिर वो गुड़ और शक्कर चाय में मिलाता है और एक कपड़े से चाय छानकर पेश करता है.

लोग बोले- चाय है या चटनी?
इस वीडियो को सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम प्लेटफॉर्म पर foodkeflavors नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो को लाखों लोगों ने देखा और पसंद किया है. लोगों ने चचा के चाय बनाने के स्टाइल पर कमेंट भी जमकर किया है. एक यूज़र ने लिखा – चाय बन रही है या चटनी? वहीं कई यूज़र्स ने तो इन्हें डॉली चायवाले का भी बाप बताया है.

Back to top button