देशभक्ति का जजबा जगाते हुए बनाएं खास तिरंगा पोहा

 देशभर में हर साल गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को मनाया जाता है। इस दिन को स्पेशल बनाने के लिए कई लोग ट्राई कलर रेसिपी भी बनाते हैं। अगर इस गणतंत्र दिवस आप भी अपने दिल में देशभक्ति का जजबा जगाते हुए कोई खास और हेल्दी तिरंगी रेसिपी ट्राई करना चाहते हैं तो बनाएं तिरंगा पोहा। आइए जानते हैं क्या है इसकी आसान रेसिपी।  

गणतंत्र दिवस की रेसिपी तिरंगा पोहा के लिए जरूरी सामग्री-
तिरंगा पोहा बनाने के लिए आधा किलो पोहा बनाने से 30 मिनट पहले धोकर अलग रख लें। तिरंगा पोहा बनाने के लिए आपको खासतौर पर दो रंग के पोहे तैयार करने हैं। अब धोए हुए पोहे को 3 बराबर भागों में अलग कर लें।सफेद पोहे के लिए आपको सरसों दाना, नमक, देसी घी की जरूरत होती है। 

नारंगी पोहा के लिए सामग्री-
-पोहा
-देसी घी – 1 चम्मच
-सरसों दाना – 1/2 चम्मच
-हल्दी पावडर
-लाल मिर्च पावडर
-टमाटर प्यूरी
-नमक स्वादानुसार

हरे पोहे के लिए सामग्री-
-पोहा
-देसी घी – 1 चम्मच
-सरसों दाना – 1/2 चम्मच
-हरी मिर्च
-पालक की प्यूरी
-नमक स्वादानुसार

तिरंगा पोहा बनाने की विधि-
तिरंगा पोहा बनाने के लिए सबसे पहले कढ़ाही में देसी घी गर्म करके उसमें सरसो दाना, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी के बाद टमाटर प्यूरी और नमक डालकर कुछ देर पका लें। अब इसमें पोहा डालें जो नारंगी कलर में बनकर तैयार होगा। आप इस पोहे को एक अलग बर्तन में निकाल कर रख लें। 

इसके बाद हरे रंग का पोहा तैयार करने के लिए सबसे पहले ऊपर बताए हुए तरीके को अपनाते हुए पालक प्यूरी डालकर अच्छे से पका लें। इसके बाद इसमें पोहा मिलाकर अच्छे से मिला लें। आपका हरा रंग का पोहा बनकर तैयार है, इसे भी एक अलग बर्तन में निकालकर अलग रख लें। 

अब तिरंगा पोहा तैयार करने के लिए आपको सफेद पोहे की जरूरत होगी। इसे बनाने के लिए आपको देसी घी, सरसों दाना और नमक मिलाकर कुछ देर तक पकाते हुए मिलाना है। इस पोहे के पकने के बाद इसे भी किसी बर्तन में निकालकर रख लें।

आपके तीनों कलर के पोहे बनकर तैयार है। इन्हें परोसने के लिए आप एक प्लेट में तीनों रंग के पोहे को तिरंगे की तरह सजाकर सर्व करें। तिरंगे के चक्र के लिए प्याज को गोल-गोल काटकर प्लेट में सजा सकते हैं।

Back to top button