गोताखोर को मिला प्राचीन सिक्कों का खजाना, गहरे पानी में रेत के नीचे था गड़ा हुआ

सार्डिनिया के तट से कुछ दूर एक गोताखोर को गहरे पानी में प्राचीन सिक्कों का खजाना मिला है, जिसे देखकर उसकी आंखें चमक उठीं. पानी में ये सिक्के रेत के नीचे गड़े हुए थे. पाए गए सिक्कों की संख्या हजारों में बताई गई है, ये सिक्के ब्रॉन्ज मेटल के बने हुए हैं. हालांकि, जिस गोताखोर को ये सिक्के मिले हैं, उसकी पहचान सामने नहीं आई है.

गोताखोर को कैसे मिले ये सिक्के?: Independent की रिपोर्ट के अनुसार, गोताखोर को सार्डिनिया के तट के कुछ दूर धातु की कोई चीज दिखी, जिसमें उसे हजारों प्राचीन बॉन्ज सिक्के मिले. इटली के संस्कृति मंत्रालय (Culture Ministry) ने कहा कि गोताखोर ने खजाने के बारे में अधिकारियों को सूचित किया, जिन्होंने मंत्रालय के अंडरसी आर्कियोलॉजी डिपार्टमेंट के अन्य लोगों के साथ आर्ट प्रोटेक्शन स्क्वाड (Art protection squad) में नियुक्त गोताखोरों को वहां भेजा.

कितने पुराने हैं पाए गए ये सिक्के?

गोताखोर को पाए सिक्के काफी पुराने हैं, जिन्हें चौथी शताब्दी के पूर्वार्ध का बताया गया है. गोताखोर को ये प्राचीन सिक्के भूमध्यसागरीय द्वीप के उत्तरपूर्वी तट से ज्यादा दूर समुद्री में मिले थे. हालांकि, मंत्रालय ने यह नहीं बताया कि पहले गोताखोर को सार्डिनिया के तट पर धातू की किस चीज को देखा और उसे ये चीज कब मिली, जो अरजाचेना टाऊन से ज्यादा दूर नहीं थी.

कितनी है पाए गए सिक्कों की संख्या?

वास्तव में कितने सिक्के पाए गए हैं, यह अभी तक निर्धारित नहीं किया गया है, क्योंकि उन्हें क्रमबद्ध किया जा रहा है. मिनिस्ट्री के एक बयान में अनुमान लगाया गया है कि उनके कुल वजन को देखते हुए कम से कम लगभग 30 हजार से 50 हजार तक सिक्के की संख्या होगी. मिनिस्ट्री ने कहा, ‘सभी सिक्के दुर्लभ संरक्षण की स्थिति में थे. इनमें से कुछ सिक्के डैमेज भी हो गए थे.’

‘पाया गया खजाना महत्वपूर्ण खोज’

सार्डिनियन आर्कियोलॉजी डिपार्टमेंट के ऑफिसर लुइगी ला रोक्का ने कहा, ‘अरज़ाचेना के पानी में पाया गया खजाना हाल के सालों में सबसे महत्वपूर्ण सिक्का खोजों में से एक है.’ उन्होंने आगे कहा, ‘यह खोज पुरातात्विक विरासत की समृद्धि और महत्व का एक और सबूत है.’ सिक्कों का पता लगाने और उन्हें फिर से प्राप्त करने में फायर फाइटर गोताखोर और बॉर्डर पुलिस गोताखोर भी शामिल थे.

Back to top button