खिलौने वाली पिस्तौल से युवक को किडनैप करने का मामला आया सामने, जानिए क्या है पूरा मामला..

मध्य प्रदेश के दतिया जिले में हरियाणा से आए बदमाशों ने एक दवा विक्रेता को किडनैप कर लिया। पुलिस ने अपहरणकर्ताओं से खिलौने वाली पिस्तौल बरामद कर ली है। दवा विक्रेता के किडनैप होने की खबर पुलिस को लगते ही पुलिस ने नाकेबंदी कर चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। बदमाशों ने सीपरी बाजार थाना इलाके के अंबावाय गांव से युवक को किडनैप किया था।

पुलिस को जैसे ही इसकी सूचना लगी पुलिस ने तुरंत हरियाणा से आए चार बदमाशों का पीछा कर उनको पकड़ लिया और अपहरणकर्ताओं के चंगुल से युवक को छुड़वा लिया गया। राघवेंद्र पांचाल नाम का युवक गांव में जाकर कैंप लगाकर आयुर्वेदिक दवाई बेचता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार राघवेंद्र पांचाल शुक्रवार को दवा बेचने के लिए सिपरी बाजार थाना इलाके में पहुंचा था यहां पर चार बदमाश आए और यह बदमाश कार में सवार थे।

चारों बदमाशों ने राघवेंद्र पांचाल का अपहरण कर लिया था। पुलिस ने तुरंत नाकेबंदी कर चारों को पकड़ लिया। इनके पास से पुलिस को खिलौना पिस्टल मिली है। पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि राघवेंद्र के मालिक से उनका 15 लाख रुपए का लेनदेन था, जिसके चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया है।

Back to top button