शिक्षक ने पूछा- प्रदूषण से कैसे बचें?, छात्र ने दिया ऐसा सुझाव…!

स्कूल-कॉलेज में आपको तरह-तरह के छात्र दिख जाते हैं. कुछ अपनी पढ़ाई को लेकर काफी सीरियस होते हैं तो कुछ ऐसे भी होते हैं, जिन्हें हर चीज़ में बस मस्खरी सूझती रहती है. एक ऐसे ही छात्र ने टीचर के सवाल पर जो जवाब दिया वो वायरल हो गया. वैसे तो ये सामान्य सा पर्यावरण को लेकर किया गया सवाल था, लेकिन इसका जवाब लड़के ने गजब ही दिया है.

टीचर ने एक सामान्य सा सवाल पूछा था कि प्रदूषण से कैसे बचा जा सकता है? बदले में छात्र ने जो जवाब लिखा है, वो कमाल है. उसे पढ़ने के बाद मास्टर साहब को पछतावा हो रहा होगा कि आखिर उन्होंने ये सवाल पूछा ही क्यों? इस तरह की आंसर शीट देखकर कोई भी टीचर यही सोच सकता है क्योंकि छात्र है ही कांडी.

कैसे कम करोगे प्रदूषण?
वायरल हो रही आंसर शीट में जो सवाल लिखा है, जिसमें पूछा गया है कि प्रदूषण से कैसे बचा सकते हैं? जिसके उत्तर में छात्र ने शुरुआत तो ठीक ही की है – ‘गाड़ियों से निकलने वाला धुआं और फैक्ट्री से निकलने वाला पानी और प्रदूषित हवा कम हो जाए तभी प्रदूषण से बचा जा सकता है’ हालांकि इसके आगे उसने माधुरी दीक्षित का मशहूर गाना लिख डाला है – बहुत प्यार करते हैं तुमके सनम, कसम चाहे ले लो खुदा की कसम, हमें हर घड़ी आरजू है तुम्हारी, होती है कैसी सनम बेकरारी, मिलेंगे जो तुमको तो बताएंगे हम. फिर आखिर लाइन में बताया है कि अगर ये सब सावधानियों बरतेंगे तभी प्रदूषण से बचा जा सकता है. टीचर को कनफ्यूज़ करने का ये तरीका अलग ही है.

हंस-हंसकर हो जाएंगे लोटपोट
इस आंसर शीट को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के bittusharmainsta नाम के पेज से शेयर किया गया है. आप एक बार सोचिए टीचर को जब ये कॉपी मिली होगी, वो किस मानसिक स्थिति में आया होगा. वैसे कॉपी में गाने लिखने का मामला नया नहीं है, पहले भी छात्र ऐसे कारनामे कर चुके हैं.

Back to top button