भाजपा नेता के पुत्र के अस्थि विसर्जन में शामिल होने गए एक सैकड़ों लोगों पर अचानक मधुमक्खियों ने किया हमला..

इस दौरान कुछ लोगों ने नर्मदा में कूदकर खुद की जान बचाई। घटना मंगलवार की दोपहर तकरीबन 3 बजे की है।

 नर्मदा नदी के लमहेटा घाट पर भाजपा नेता के पुत्र के अस्थि विसर्जन में शामिल होने गए एक सैकड़ों लोगों पर अचानक मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इस दौरान कुछ लोगों ने नर्मदा में कूदकर खुद की जान बचाई। घटना मंगलवार की दोपहर तकरीबन 3 बजे की है। इस हादसे में 40 से अधिक लोगों को मधुमक्खियों ने बुरी तरह काट लिया। इनमें से 6 की हालत गंभीर है। उन्हें मेडिकल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज जारी है।

रविवार को हुआ था अंतिम संस्कार

भाजपा के पूर्व ग्रामीण जिला अध्यक्ष अंधुआ निवासी शिव पटेल का बेटा अतुल पटेल (23) रविवार को दोस्त अनुराग लोधी (22), चंदन पटेल, आरूष और अरूण के साथ तिलवारा के दद्दाघाट गया था। सभी पानी में उतरे और स्नान करने लगे। इस दौरान अनुराग गहरे पानी में चला गया। वह पानी में डूबने लगा। यह देख अतुल ने पानी में छलांग लगा दी। नर्मदा में डूबने के कारण दोनों की मौत हो गई थी। रविवार को ही दोनों का अंतिम संस्कार किया गया था।

40 से अधिक लोग हैं घायल

मंगलवार को अतुल और अनुराग की अस्थि विसर्जन करने के लिए परिजनों समेत रिश्तेदार और ग्रामीण समेत 100 से अधिक लोग लम्हेटाघाट पहुंचे। अस्थि विजर्सन कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान निर्माणाधीन ब्रिज के नीचे सभी लोग बैठे थे। इस दौरान ब्रिज की छत्त से निकलकर मधुमक्खियां आई और ब्रिज के नीचे बैठे लोगों पर अचानक हमला कर दिया। वहां अफरा-तफरी और भगदड़ मच गई। इस दौरान मधुमक्खियों ने 40 से अधिक लोगों को काट लिया।

घायल अस्पताल में भर्ती

मधुमक्खियों के झुंड ने गुड्डू पटेल, बृजेश पटेल, प्रदीप पटेल, सुनील पटेल, प्रमोद पटेल और राजकुमार ठाकुर को घेर लिया था। इन सभी की हालत बुरी तरह बिगड़ गई। जिसके बाद तुरंत उन्हें मेडिकल अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें भर्ती कराया गया। उनकी हालत खतरे से बाहर है।

Back to top button