सिर पर बैठा दी चिड़िया! पार्लर वाली दीदी ने बनाया बालों का ऐसा स्टाइल

आजकल छोटे से छोटा या बड़े से बड़ा इवेंट हो, महिलाएं पार्लर जाकर जरूर तैयार होती हैं. हर फंक्शन के लिए अलग तरह का मेकअप तो होता ही है, पर बालों का स्टाइल भी फंक्शन के हिसाब से बदल जाता है. आपने औरतों की छोटी-बड़ी, अलग-अलग डिजाइन देखी होगी, पर क्या आपने कभी किसी फंक्शन में महिलाओं के सिर पर चिड़िया बैठे देखा है? (Bird hairstyle viral video) हाल ही में एक पार्लर वाली महिला का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने एक लड़की की ऐसी हेयरस्टाइल बना दी, जिसे देखकर लोग हैरान हो गए और उसकी तुलना बकासुर राक्षस से करने लगे! पार्लर वाली दीदी के इस अजीबोगरीब अंदाज को देख लोग उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं.
तमालिका रे एक ब्राइडल मेकअप आर्टिस्ट हैं, यानी वो दुल्हनों को तैयार करती हैं. हाल ही में उन्होंने एक वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है जो खूब वायरल (Parlour woman make bird hairstyle video) हो रहा है. इस वीडियो में तमालिका एक मॉडल के बालों की स्टाइलिंग करती नजर आ रही हैं. वो अलग हेयरस्टाइल बना रही हैं. एक बात तो तय है कि मॉडल ऐसे बाल लेकर किसी फंक्शन में तो नहीं जा रही होगी, उसने सिर्फ वायरल होने के लिए ऐसे बाल बनाए होंगे.
बालों पर बना दी चिड़िया
तमालिका बालों को पहले स्प्रे करती है फिर अलग-अलग से मोड़कर उसके ऊपर क्लिप्स लगाती है. उसके बाद वो स्टाइलिंग शुरू करती है. आखिर में जब स्टाइल तैयार होती है, तब समझ आता है कि वो असल में मॉडल के सिर पर स्वान, का आकार बना देती है. यही नहीं, वो बालों के आगे चोंच भी लगा देती है और आंखें भी बना देती है. इतनी मेहनत करने के बाद जब आप उसकी स्टाइल देखेंगे, तो बेशक हैरानी होगी कि आखिर ऐसे बाल कोई क्यों ही रखना चाहेगा.
वीडियो हो रहा है वायरल
इस वीडियो को 1.9 करोड़ व्यूज मिल चुके हैं जबकि कई लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है. एक ने कहा- शादी में बनाकर जाओ और सलाद काउंटर पर बैठ जाओ. एक कहा कि उसका सिर्फ एक ही सवाल है, आखिर क्यों? एक ने कहा कि तमालिका ने उस लड़की के बालों को पूरी तरह से डैमेज कर दिया. एक ने कहा कि एक्स बॉयफ्रेंड की शादी में जाने के लिए ये लुक सबसे अच्छा होगा. पर एक आदमी का रिएक्शन काफी मजाकिया था, उसने इस स्टाइल को बकासुर बोल दिया.





