कहीं बकरी के पेट, तो कहीं सिल्क वॉर्म से बनाते हैं भोजन

एक व्यक्ति को जीवन जीने के लिए अपनी बेसिक नीड्स पूरी करनी होती है और खाना इन्हीं जरूरतों में से एक है। एक अच्छा और हेल्दी जीवन जीने के लिए सही खानपान बेहद जरूरी होता है। हालांकि, कई लोग ऐसे हैं, जिन्हें ये खाना नसीब नहीं होता। यही वजह है कि खाने की इसी जरूरत के प्रति लोगों को जागरूक करने के मकसद से हर साल 16 अक्टूबर को वर्ल्ड फूड डे (World Food Day 2024) मनाया जाता है।

पूरी दुनिया में खाने की कई डिशेज मिलती हैं, जिनका स्वाद हर किसी से अलग होता है। दुनिया के कई हिस्सों में कुछ ऐसे व्यंजन भी हैं, जो पूरी दुनिया में मशहूर होते हैं। हालांकि, कुछ डिशेज ऐसी भी हैं, जो दुनिया की सबसे अजीबोगरीब डिश मानी जाती है और लोग फिर भी इन्हें चाव से खाते हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ व्यंजनों के बारे-

जिंग लीड (Jing Leed), थाईलैंड

जिंग लीड थाईलैंड में मिलने वाली एक लोकप्रिय डिश है, जिसे आमतौर पर यहां नाश्ते के रूप में बनाया जाता है। इस डिश को एक बड़े पुराने टिड्डे .यानी ग्रासहॉपर के साथ बनाया जाता है, जिसके ऊपर कुछ मसाले डाले जाते हैं।

हैगिस (Haggies), स्कॉटलैंड

स्कॉटलैंड में मिलने वाली यह डिश भेड़ के पेट में बनाई जाने वाली एक स्कॉटिश डिश ,है जिसे बनाने के लिए भेड़ के दिल, लिवर और फेफड़ों से बनाया जाता है। इसका स्वाद बढ़ाने के लिए मसालों और प्याज का इस्तेमाल भी किया जाता है।

हकार्ल (Hakarl), आइसलैंड

हकार्ल, आइसलैंड का एक राष्ट्रीय व्यंजन है, जिसे शार्क से बनाया जाता है। इस डिश करो बनाने के लिए शार्क को फर्मेंटेड किया जाता है और चार महीने तक लटकाया जाता है। यह डिश इस साल आई दुनिया के सबसे खराब फूड्स की लिस्ट में भी शामिल है।

बेओंडेगी (Beondegi), दक्षिण कोरिया

एक दक्षिण कोरियाई व्यंजन है, जिसे रेशम के कीड़ों यानी सिल्क वॉर्म से बनाया जाता है। इस डिश को बनाने के लिए इन कीड़ों को या तो उबाला जाता है या भाप में पकाया जाता है।

सेंचुरी एग (Century egg), चीन

सेंचुरी एग चीन में मिलने वाली एक अजीबो-गरीब डिश है, जिसे बनाने के लिए बत्तख, मुर्गी या बटेर के अंडे का इस्तेमाल होता हैंं, जिन्हें कई साल तक मिट्टी, राख, नमक और चूने के मिश्रण में संरक्षित किया जाता है।

फ्रॉग लेग्स (Frog Legs), सिक्किम और गोवा

सिर्फ विदेश ही नहीं, खुद अपने देश में भी कई अजीब व्यंजनों का स्वाद चखने को मिल जाएगा। गोवा के विभिन्न हिस्सों में “जंपिंग चिकन” के रूप में जाना जाता है, फ्रॉग लेग्स एक लोकप्रिय व्यंजन है, जो लंबे समय से यहां आ रहे भारतीयों को पसंद आ रहा है।

टूना आईबॉल्स (Tuna Eyeballs), जापान

जापान की टूना आईबॉल्स भी एक और अजीब डिश है। इसमें टूना आईबॉल्स स्क्विड या ऑक्टोपस आईबॉल्स के समान हैं और इसे अन्य व्यंजनों के साथ सर्व किया जाता है।

Back to top button