भेड़िये की तरह शिकार करती है ये मकड़ी, नहीं बनाती है जाल!

वुल्फ स्पाइडर मकड़ियों की दुनिया की धावक (Sprinters) है, यानी वह कम दूरी को बहुत तेजी से साथ दौड़कर तय करती है. इन मकड़ियों की नजर (Vision) बहुत ही तेज होती है. ये ताकतवर और फुर्तीली शिकारी होती हैं, जो आमतौर पर अकेले में रहती है और अकेले में ही शिकार करती हैं. यह अपने शिकार का पीछा करती है और उस पर झपटता मारती है, जैसे भेड़िया करता है. वुल्फ मकड़ी जाल नहीं बुनती, बल्कि अपने शिकार को दौड़ा कर पकड़ लेते हैं.
कैसी दिखती है वुल्फ स्पाइडर?: लाइव साइंस की रिपोर्ट के अनुसार, भूरे-काले या भूरे रंग की होती हैं, जिनके शरीर पर गहरी धारियां होती हैं. इनकी स्किन का कलर छलावरण (camouflage) में हेल्पफुल होता है, जिससे इन मकड़कियां (Wolf Spiders Facts) को अपने शिकार को पकड़ने और शिकारियों से छिपने में मदद मिलती है.
इनका आकार अलग-अलग होता है. इनके शरीर की लंबाई लगभग एक चौथाई इंच (0.6 सेंटीमीटर) से लेकर एक इंच (3 सेंटीमीटर) से अधिक लंबी होती है, जिसमें उनके पैर शामिल नहीं होते हैं. मादा वुल्फ मकड़ियां नर से बड़ी होती हैं. वुल्फ मकड़ियों की लगभग 2,400 प्रजातिया हैं, जो दुनिया भर में पाई जाती हैं. वुल्फ मकड़ियां घास के मैदानों, पहाड़ों, रेगिस्तानों, रेनफॉरेस्ट्स और आर्द्रभूमियों में रहती हैं.
भूलकर भी ना मारें, क्योंकि…
अगर आप अपने घर में इस मकड़ी को देखें, तो उस पर पैर न रखें, और भूलकर भी उसे झाड़ू या अन्य किसी चीज से नहीं मारने की कोशिश ना करें, क्योंकि ऐसा करना आपके लिए एक नई मुसीबत बन सकता है. आप एक मकड़ी को मारोगे, लेकिन उसमें से सैकेड़ों छोटी मकड़ियां बाहर निकलेगीं और तेजी से साथ चारों तरफ फैल जाएंगी, क्योंकि मादा वुल्फ मकड़ियां (Wolf Spiders YouTube Video) अपनी पीठ पर बच्चों को लेकर चलती है.
नेशनल ज्योग्राफिक द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में किसी को झाड़ू से मकड़ी को मारते हुए और फिर सैकड़ों को मारते हुए दिखाया गया है छोटी मकड़ियां फैलती हुई.





