रात को नाले से औरत के चीखने-चिल्लाने की आवाजें सुनकर, लोगों ने जाकर देखा तो सबके उड़ गये होश…

आए दिन हमलोग बच्चों के गहरे नाले मे गिरने की खबरें पढ़ते सुनते रहते हैं। ज्ञात हो की ऐसा ही मामला कुछ साल पहले भी हुआ था जिसमे निर्माण कार्य के दौरान बनाए गए एक गहरे नाले मे एक बच्चा गिर गया था तथा इस खबर ने राष्ट्रीय अंतरास्ट्रीय स्तर तक की खूब सुर्खिया बटोरी थी। कुछ ऐसा ही मामला पिछले दिनों फिर सामने आया है,लेकिन  इस बार नाले मे गिरने वाला कोई बच्चा नही बल्कि एक महिला
है। यह मामला उत्तर प्रदेस के कानपुर का है, इस तरह महिला के कड़ाके की ठण्ड मे नाला मे गिरने की खबर आजकल सोशल मीडिया पर सुर्खियों मे बना हुआ है।

यूपी के कानपुर मे पिछले शनिवार को लोगों ने सड़क किनारे बने नाले से अचानक एक लड़की के चीखने चिल्लाने की आवाज़ सुनी। पहले तो लोग इस ठण्ड रात मे  पानी भड़े नाले से आ रही लड़की की आवाज़ सुनी तो डर गए लेकिन जब नाले से आ रही आवाज़ की हकीकत सामने आई तो आस पास के सारे लोग जो आवाज़ सुन कर पास आए थे,सब हक्के बक्के रह गए।

 

दरअसल शनिवार की रात जब लोग नाले से आ रही उस आवाज़ की तरफ गए तथा नाले मे देखा तो आश्चर्य मे पर गए,उस नाले मे एक महिला गिरी हुई थी जो पूरी तरह किचर मे लिपटी हुई थी तथा मदद के लिए चिल्ला रही थी। स्थानीय लोगों ने महिला को जल्द ही उस नाले ने निकाल लिया,स्थानीय लोगों की माने तो लड़की नाले से बाहर निकलने के बाद हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू कर दिया लेकिन शांत होने के
बाद लड़की ने बताया की उसका घर शुक्लागंज है।

लड़की की माने तो वह अपने दोस्तो संग किसी पार्टी मे गयी थी लेकिन वह यहां नाले तक कैसे पहुंची तथा उसमे कैसे गिरी उसे कुछ भी याद नही है। लड़की को बचाने वाले की माने तो उन्होंने बताया है की लड़की नशे मे थी।

सुप्रीम कोर्ट का फैसला, लव मैरिज करने वालों को मिले सुरक्षा

वहां मौजूद लोगों मे लड़की के मोबाइल से उसके पिता से सम्पर्क किया तथा स्थानीय पुलिस को भी सूचना दि गयी। लड़की के पिता ने बताया की उनकी बेटी बाज़ार गयी थी,नाले तक कैसे पहुंची इस बात की जानकरी उन्हें नही है। खबरों के अनुसार महिला की शादी 5 साल पहले दिल्ली मे हुई थी लेकिन 3 साल बाद तलाक होने के बाद वह अपने पिता के ही घर पर रह रही है। पुलिस ने लड़की का मेडिकल चेकअप करवाने के बाद उसे उसके पिता के  घर भेज दिया है।

Back to top button