धरती का सबसे छोटा गांव, जहां रहती है सिर्फ एक महिला, देखिए उसकी जिंदगी

सामान्य तौर पर देखा जाता है कि कोई छोटा सा भी गांव हो, तो वहां पर बहुत से परिवार रहते हैं. छोटे से छोटे गांव की भी आबादी कम से कम 100-150 लोगों की होती ही है. हालांकि आज हम आपको जिस गांव के बारे में बताने वाले हैं, वहां की आबादी ही सिर्फ एक शख्स की है. उसके अलावा यहां दूर-दूर तक और कोई नहीं रहता.

दुनिया में अगर आप वीरान से वीरान जगह पर जाएंगे, कम से कम आपको वहां पर 20-30 लोगों की आबादी तो मिलेगी ही. हालांकि आज हम आपको जिस गांव के बारे में बताने जा रहे हैं, वहां सिर्फ एक ही महिला रहती है. वो कई सालों से यहां अकेली ही है और इस गांव की सारी व्यवस्थाएं बुजुर्ग होने के बाद भी वही देखती है.

गांव अकेली रहती है महिला
अमेरिका के नेब्रास्का में दुनिया का सबसे छोटा गांव है. इस गांव का नाम है- मोनोवी. साल 2010 में हुई जनगणना के मुताबिक, यहां सिर्फ एक बुजुर्ग महिला ही रहती है. महिला का नाम एल्सी आइलर है. साल 2020 की जनगणना के मुताबिक उनकी उम्र 86 साल थी. चूंकि वो अकेली यहां रहती हैं, ऐसे में मेयर से लेकर बारटेंडर से लेकर लाइब्रेरियन तक का काम वही संभालती हैं. एल्सी आइलर साल 2004 से अकेली ही इस गांव में रह रही हैं.

गांव में घूमने आते हैं लोग …
करीब 54 हेक्टेयर के इलाके में फैला मोनोवी गांव पहले कभी आबाद हुआ करता था. रिपोर्ट्स के मुताबिक साल 1930 तक यहां 123 लोग रहते थे, पर धीरे-धीरे यहां की आबादी घटनी शुरू हो गई. 1980 तक इस गांव में सिर्फ 18 लोग ही बचे और उसके बाद साल 2000 तक सिर्फ सिर्फ एल्सी और उनके पति रूडी ही बचे थे. साल 2004 में रूडी आइलर की भी मौत के बाद से वो अकेली यहां रहती हैं. गर्मियों में लोग यहां पर घूमने के लिए आते हैं और वे ही काम में एल्सी की मदद कर दिया करते हैं.

Back to top button