त्राल में सुरक्षाबलों ने दो आतंकी ठिकाने किए ध्वस्त, आरआर और पुलिस ने संयुक्त रूप से किया ऑपरेशन

दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल के पास्टुना इलाके में सुरक्षाबलों ने दो आतंकवादी ठिकानों को ध्वस्त किया है। यह ऑपरेशन 42 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर), अवंतीपोरा पुलिस और सीआरपीएफ की 180 बटालियन द्वारा संयुक्त रूप से चलाया गया था। खुफिया जानकारी के आधार पर ठिकाने का पता चला और तेजी से तलाशी अभियान शुरू किया गया।
इस दौरान सुरक्षाबलों ने इस ठिकाने को बाद में विस्फोटक से नष्ट कर दिया गया। हालांकि इसकी अधिक जानकारी सुरक्षाबलों द्वारा साझी नहीं की गई।





