ब्रह्मास्त्र से फिल्म का दूसरा गाना देवा-देवा भी आउट हो चुका

स दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी 'ब्रह्मास्त्र' रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर ये फिल्म 9 सितंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया है। इस फिल्म में आलिया रणबीर के अलावा अमिताभ बच्चन, नागार्जुन, मौनी रॉय सहित कई सितारे अहम भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म में रणबीर का किरदार काफी अलग होने वाला है।

 रणबीर कपूर की फिल्म ‘ब्रहमास्त्र’ का हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा है। इस फिल्म में पहली बार आलिया भट्ट और रणबीर की जोड़ी बिग स्क्रीन पर नजर आने वाली हैं। फिल्म के ट्रेलर के अलावा फिल्म का पहला गाना ‘केसरिया’ कुछ दिनों पहले ही रिलीज किया गया था। इस गाने को ऑडियंस का जबरदस्त रिस्पांस मिला। इस गाने के अलावा अब हाल ही में फिल्म का दूसरा गाना ‘देवा-देवा’ रिलीज किया गया। इस गाने में रणबीर कपूर का पहले कभी न देखा गया अवतार नजर आ रहा है। इस गाने में ये दिखाया गया है कि रणबीर कपूर को अपनी अग्नि शक्तियों का एहसास होता है।

ब्रह्मास्त्र के देवा-देवा गाने को सुनकर खो जाएंगे आप

हाल ही में ब्रह्मास्त्र से रिलीज किया गया यह दूसरा गाना बहुत ही जबरदस्त है। 3 मिनट के इस गाने का पिक्चराइजेशन भी बहुत ही खूबसूरत तरह से किया गया है। इस गाने की शुरुआत अमिताभ बच्चन और रणबीर कपूर से होती है, जहां रणबीर ये जानने के लिए उत्सुक होते हैं कि उन्हें अस्त्रों से इतना लगाव क्यों है। जिसका जवाब देते हुए अमिताभ उन्हें समझाते हैं कि तुम खुद एक अस्त्र हो। जिसके बाद रणबीर कपूर पूरे गाने में आग से खेलते हुए नजर आते हैं। बीच में इस गाने में ईशा का किरदार निभा रहीं आलिया भट्ट को भी दिखाया गया है, जहां वादियों में दोनों के बीच के रोमांस को भी दिखाया है।

अरिजीत सिंह की आवाज में ‘देवा-देवा’ बार बार सुनने का करेगा मन

ब्रह्मास्त्र के ‘देवा-देवा’ गाने को सिंगर अरिजीत सिंह ने अपनी मधुर आवाज में गाया है। इस गाने का कम्पोजीशन प्रीतम ने किया है। इस गाने के लिरिक्स अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं। अरिजीत सिंह के अलावा इस गाने को जोनिता गांधी ने अपनी आवाज दी है। कुछ समय पहले आउट हुए इस गाने को अब तक 4 लाख 42 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। लोग ‘देवा-देवा’ गाने को ब्रह्मास्त्र की आत्मा बता रहे हैं।

स दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी ‘ब्रह्मास्त्र’

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर ये फिल्म 9 सितंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया है। इस फिल्म में आलिया रणबीर के अलावा अमिताभ बच्चन, नागार्जुन, मौनी रॉय सहित कई सितारे अहम भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म में रणबीर का किरदार काफी अलग होने वाला है।

Back to top button