सावन का दूसरा सोमवार कल, अर्पित करें शिव जी का प्रिय भोग

फिलहाल अभी भगवान शिव का प्रिय महीना सावन चल रहा है। इस साल इसकी शुरुआत 22 जुलाई, 2024 से हुई है। वहीं, इसका समापन 19 अगस्त, 2024 को होगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जो लोग इस दौरान शंकर भगवान के साथ माता पार्वती की पूजा करते हैं, उन्हें सुख और शांति की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही जीवन में शुभता का आगमन होता है।

वहीं, अगर आप शिव जी की कृपा पाना चाहते हैं, तो आपको सावन के दूसरे सोमवार पर उनका प्रिय भोग (Shiv Prasad-Bhog) अर्पित करना चाहिए।

सावन के दूसरे सोमवार पर लगाएं ये भोग
ठंडाई, लस्सी, ठंडाई, भांग के पकौड़े, बेल का फल आदि चीजें भगवान शिव को बहुत पसंद है। ऐसा कहा जाता है कि जो जातक इस भोग को अर्पित करते हैं, उनसे शिव जी बहुत प्रसन्न होते हैं और उनकी सभी इच्छाएं पूर्ण करते हैं। हालांकि इन भोग को चढ़ाते समय पवित्रता का खास ख्याल रखना चाहिए। साथ ही पूर्ण भाव के साथ देवों के देव को ये दिव्य प्रसाद चढ़ाने चाहिए। इससे शिव परिवार की कृपा प्राप्त होगी।

शुभ योग
हिंदू पंचांग के अनुसार, सावन के दूसरे सोमवार पर भरणी नक्षत्र भोर से लेकर प्रात: 10 बजकर 55 मिनट तक रहेगा। इसके बाद कृत्तिका नक्षत्र शुरू हो जाएगा। इसके साथ ही गण्ड योग प्रात: से लेकर शाम 05 बजकर 55 मिनट तक रहेगा। इसके पश्चात वृद्धि योग की शुरुआत होगी, जो शिव पूजन के लिए बहुत शुभ है। इस दौरान आप भोलेबाबा को उनका प्रिय प्रसाद चढ़ा सकते हैं।

शिव जी को भोग लगाते समय इस मंत्र का करें जाप
त्वदीयं वस्तु गोविन्द तुभ्यमेव समर्पये। गृहाण सम्मुखो भूत्वा प्रसीद परमेश्वर ।।

Back to top button