ये हैं नए साल के लिए नास्त्रेदमस की 6 भविष्यवाणियां, जानकर दुनियाभर में छाएगा मातम

नई दिल्ली – फ्रांस के चर्चित भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस का नाम तो आपने सुना ही होगा। लेकिन अगर आप नास्त्रेदमस को नहीं जानते तो आपको बता दें कि नास्त्रेदमस का जन्म 14 दिसंबर 1503 को फ्रांस के एक छोटे से गांव में हुआ था। नास्त्रेदमस को उनकी सटीक भविष्यवाणियों के लिए जाना जाता है। उन्होंने 16वीं शताब्दी में कविताओं के जरिए दुनिया के बारे कई भविष्यवाणियां की थीं, जो आज तक बिल्कुल सही साबित हुई हैं। अब फ्रांस के इस चर्चित भविष्यवक्ता की साल 2018 के लिए कि गई भविष्यवाणियों की चर्चा हो रही है, जो काफी डरावनी हैं। नास्त्रेदमस ने जितनी भी भविष्यवाणियां की हैं वो सब सच हो चुकी हैं। इसलिए अगर नास्त्रेदमस की 2018 को लेकर की गई भविष्यवाणी सच होती हैं तो आने वाला साल दुनिया के लिए तबाही का साल हो सकता है। तो आइये जानते हैं कि नास्त्रेदमस ने साल 2018 के लिए क्या भविष्यवाणियां की हैं।

ये हैं नए साल के लिए नास्त्रेदमस की 6 भविष्यवाणियां, जानकर दुनियाभर में छाएगा मातम विश्व युद्ध 3

नास्त्रेदमस ने अपनी किताब ‘द प्रोफेसीज’ में तीसरे विश्व युद्ध की भविष्यवाणी की है, जिसके मुताबिक तीसरा विश्व युद्ध दो या दो से ज्यादा देशों के बीच नहीं बल्कि दो दिशाओं के देशों के बीच होगा। नास्त्रेदमस की इस भविष्यवाणी का अर्थ ये है कि तीसरा विश्व युद्ध पूरब और पश्चिम के बीच युद्ध होगा। अमेरिका और कोरिया के बीच युद्ध के हालात बन ही रहे हैं।

वहीं 2018 को लेकर नास्त्रेदमस ने कहा है कि, साल 2018 में मृत आत्माएं अपनी कब्र से बाहर आ जाएंगी और दुनिया में तबाही मचेगी। साल 2018 प्राकृतिक आपदाओं का साल होगा। आसमान से आग बरसेगी। ऐसे में उत्तर कोरिया का तानाशाह किम जोंग के परमाणु हथियार का इस्तेमाल करने का अंदेशा होता है।

माउंट विसूवियस में भयंकर ज्वालामुखी

भविष्यवाणी के मुताबिक, इतालवी ज्वालामुखी आने वाले साल में ‘हर पांच मिनट पर पृथ्वी को हिलायेगा, यानि भूकंप आयेगा’ और इसकी वजह से करीब 6,000 लोग मारे जाएंगे। आपको बता दें कि साल 2016 की शुरुआत में 1.5 मिलियन से अधिक लोगों को चेतावनी दी गई थी कि वे सुपर ज्वालामुखी के खतरे के क्षेत्र में रह रहे हैं।

भयानक भूकंप

नास्त्रेदमस ने संयुक्त राज्य में आने वाले साल के दौरान प्राकृतिक आपदा की भविष्यवाणी की है। उन्होंने लिखा है: ‘भूकंप विशेष रूप से संयुक्त राज्य की पश्चिमी क्षेत्र में आयेगा, लेकिन इसकी शक्ति पूरी दुनिया में महसूस होगी।’ चिंता की बात यह है कि अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) ने भी इस बात की संभावना जताई है कि आने वाले साल में ऐसी स्थिती आ सकती है।

धूमकेतु या क्षुद्रग्रहों की टक्कर

नास्त्रेदमस ने साल 2018 के लिए कहा है: ‘आसमान में धूमकेतु या क्षुद्रग्रहों के बीच भयंकर टक्कर होगी। प्राकृतिक आपदा हमारे ग्रह को नष्ट कर देंगे।’ हालांकि, नासा का कहना है कि कम से कम 100 वर्षों तक ऐसा कुछ भी नहीं होने वाला है।

आर्थिक मंदी

नास्त्रेदमस ने कहा था, ‘अमीर कई बार मरेंगे।’ जिसका मतलब है कि विश्व युद्ध और कई प्राकृतिक आपदाओं के प्रभाव के परिणामस्वरूप वैश्विक आर्थिक मंदी आयेगी।

मनुष्य 200 से अधिक सालों तक जीवित रहेंगे

नास्त्रेदमस ने भविष्यवाणी की थी: ‘दवा के क्षेत्र में प्रगति के कारण मनुष्य की औसत उम्र कम से कम 200 वर्ष तक बढ़ जाएगी।’ 2018 के लिए अन्य भविष्यवाणियों में इंसान जानवरों से बात करने में सक्षम होंगे। भाषा के अंतर नहीं रह जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button