इसी सप्ताह जारी होगा यूजीसी नेट के परिणाम..

UGC NET Result 2022: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) जल्द ही यूजीसी नेट परिणाम 2022 की घोषणा करने जा रहा है। आयोग ने दिसंबर 2021 और जून 2022 के लिए परीक्षा का आयोजन 08, 10, 11, 12, 13 और 14 अक्टूबर 2022 को किया गया था। यूजीसी नेट का परिणाम अगले सप्ताह तक आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जारी किया जाएगा। एनटीए के एक सीनियर अधिकारी ने शेयर किया कि राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी इस सप्ताह यूजीसी नेट 2022 परिणाम जारी नहीं करेगी।

आयोग ने पहले 21 अक्टूबर, 2022 को आधिकारिक वेबसाइट पर यूजीसी नेट आंसर की 2022 जारी की है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा में भाग लिया है, उन्हें 26 अक्टूबर, 2022 तक ऑब्जेक्शन दर्ज करने की अनुमति दी गई थी। उम्मीदवार गलत उत्तर के खिलाफ ऑब्जेक्शन दर्ज कर सकते थे।

इसके साथ, अब कयास लगाए जा रहे हैं कि यूजीसी नेट का परिणाम 28 अक्टूबर, 2022 को जारी किए जाने थे। वहीं अभी तक आयोग ने रिजल्ट की तारीक जारी नहीं की है।

अब तक, एजेंसी ने यूजीसी नेट 2022 के परिणाम जारी करने की आधिकारिक तारीख जारी नहीं की है। हालांकि, अगर हम परिणाम घोषणा के पिछले रुझानों का विश्लेषण करते हैं तो हम सामान्य पैटर्न के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं ।

साल 2021

20 नवंबर से 05 जनवरी 2022 को परीक्षा आयोजित की गई थी। परिणाम 44 दिन बाद 19 फरवरी को जारी किए गए थे।

साल 2020

24 सितंबर से 13 नवंबर, 2020 को परीक्षा आयोजित की गई थी। परिणाम 19 दिन बाद 2 दिसंबर को जारी किए गए थे।

साल 2019

2 दिसंबर से 6 दिसंबर 2019 को परीक्षा आयोजित की गई थी। परिणाम 25  दिन बाद 31म  दिसंबर को जारी किए गए थे।

पिछले वर्ष के रुझानों के आधार पर, हम देख सकते हैं कि UGC NET का परिणाम 19 से 44 दिनों के अंतराल में जारी किया गया है। इसके आधार पर, हम मान सकते हैं कि परिणाम 28 से 30 अक्टूबर, 2022 के बीच कभी भी जारी किया जाना चाहिए था। हालांकि इस बार परिणाम जारी होने में देरी हो रहे हैं। उम्मीदवार बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

UGC NET RESULTS 2022: ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट

स्टेप 1-  सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in और ntaresults.nic.in.  पर जाना होगा।

स्टेप 2- “UGC NET Result 2022 Declared” लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3- चयनित उम्मीदवारों के नाम के साथ एक पीडीएफ फाइल प्रदर्शित की जाएगी।

स्टेप 4- इसे डाउनलोड करें और भविष्य के  लिए उसी का प्रिंट आउट लें।

Back to top button