पोषण का भंडार है बाजरा, जानें इसकी स्वादिष्ट खिचडी बनाने की रेसिपी

कितने लोगों के लिए : 2
सामग्री :
1 प्याज
1 1/2 कप बाजरा
2 हरी मिर्च
1 चम्मच जीरा
करी पत्ता
हल्दी
2 बड़े चम्मच घी
2 आलू
1 टमाटर
नमक
हींग
2 लौंग
लाल मिर्च पाउडर
2 तेज पत्ता
विधि :
एक पैन में मध्यम आंच पर बाजरे को थोड़े से पानी में उबालें और पकने के बाद एक तरफ रख दें। मध्यम आंच पर एक छोटे प्रेशर कुकर में थोड़ा-सा पानी और साथ में आलू डालें। आलू को 2-3 सीटी आने तक उबालें और फिर गैस बंद कर दें और एक तरफ रख दें।
मीडियम आंच पर एक कढ़ाई रखें और उसमें घी पिघला लें। घी पिघलने पर इसमें हींग, लौंग, जीरा और तेज पत्ता डाल दीजिए।
कुछ सेकेंड तक भूनें और सारे मसालों को एक मिनट तक भून लें और फिर इसमें प्याज डालें। 1-2 मिनिट तक भूनिये। इसी बीच एक बाउल में आलू छीलकर काट लें।
कढ़ाई में कटे हुए आलू डालें और फिर मिश्रण में कटे हुए टमाटर के साथ उबला हुआ बाजरा डालें।
थोड़ा सा पानी डालें और डिश को तब तक पकने दें जब तक कि उसे सही बनावट न मिल जाए। इसके बाद आंच बंद कर दें और बाजरा खिचड़ी तैयार है। इसे ठंडी दही और घी के साथ परोसें।





