पढ़े तिरंगा पराठा बनाने की रेसिपी..

जल्द ही पूरा देश गणतंत्र दिवस (Republic Day) मनाने वाला है। ऐसे में अगर आप भी देश के लिए अपने प्रेम को जाहिर करने के लिए अपनी रसोई में कुछ तिंरगी रेसिपी ट्राई करना चाहती हैं तो झटपट बनाएं तिरंगा पराठा। जी हां, सर्दी के मौसम में ज्यादातर घरों में पराठे खाने पसंद किए जाते हैं। ऐसे में आप इस गणतंत्र दिवस (Republic Day) को खास बना सकते हैं तिरंगा पराठा रेसिपी के साथ। आइए जानते हैं क्या है तिरंगा पराठा बनाने की रेसिपी।

तिरंगा पराठा बनाने के लिए सामग्री-
पराठे के केसरिया हिस्से के लिए-
-आधा कप गेहूं का आटा
-एक चौथाई कप गाजर की प्यूरी
-स्वादानुसार नमक

पराठे के हरे हिस्से के लिए- 
-आधा कप गेहूं का आटा
-एक चौथाई कप मटर की प्यूरी
-स्वादानुसार नमक

पराठे के सफेद हिस्से के लिए-
-आधा कप गेहूं का आटा
-स्वादानुसार नमक

तिरंगा पराठा बनाने का तरीका-
तिरंगा पराठा बनाने के लिए सबसे पहले गाजर और मटर की प्यूरी तैयार करने के लिए दोनों चीजों को अलग-अलग मिक्सी में पीस लें। इसके बाद एक बाउल में गाजर की प्यूरी और नमक को आटे में मिलाकर गूंथ लें। दूसरे बाउल में मटर की प्यूरी और नमक को आटे में मिलाकर गूंथकर अलग निकाल लें। उसके बाद फिर उसी बाउल में सादा आटे में नमक डालकर गूंथें। अब आपके पास तीनों रंग के अलग-अलग गुंथे हुए आटे मौजूद हैं। अब थोड़ा-थोड़ा हिस्सा तीनों आटे का लेकर एक के बराबर में एक रखकर दबा दें। तिरंगे की तरह लोई काट लें। लोइयों को पराठे के आकार में बेल लें। गर्म तवे पर तेल लगाते हुए पराठा सेंक लें। आपका टेस्टी तिरंगा पराठा बनकर तैयार है। आप इसे चटनी, आचर या रायता के साथ गर्मागर्म सर्व करें।

Back to top button