लड़कियों की लाश के साथ करता था बलात्कार, 16 साल की उम्र में लगी थी ये लत

सीरियल किलिंग की घटनाओं के बारे में सुनते ही हमारो रौंगटे खड़े हो जाते हैं। आज हम आपको ऐसे ही एक सीरियल किलर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी थीं। ये कहानी है कैलिफोर्निया के बरबैंक शहर में रहने वाले कुख्यात सीरियल किलर एडमंड केम्पर की।

एडमंड एमिल केम्पर पर करीब 10 लोगों को मौत के घाट उतारने का आरोप था। इनमें ज्यादातर उसके परिवार के ही सदस्य शामिल थे। एडमंड सिर्फ हत्या पर ही नहीं रूकता था। बेरहमी से कत्ल करने के बाद एडमंड शव के साथ शारीरिक संबंध भी बनाता था।
इस सीरियल किलर ने महज 16 साल की उम्र में अपने दादा-दादी को मौत के घाट उतारा था। उस वक्त एजमंड अपने ग्रांड पैरेंट्स के साथ ही रहता था। इसके बाद एडमंड ने कैलिफोर्निया में डिपार्टमेंट ऑफ पब्लिक वर्क में काम करना शुरू कर दिया और एक साल 1972 में उसने एक बार फिर लोगों को मारना शुरू कर दिया।
पंजाब की मॉडल डांसर का दूसरे से बना संबंध तो प्रेमी किया रुह कंपाने वाला अंजाम
साल 1972 से 1973 के बीच एडमंड ने 6 लड़कियों का कत्ल किया, जिसमें से 2 कॉलेज स्टूडेंट थीं। यह सीरियल किलर बेरहमी से हत्या करने के बाद उनके शव को उठाकर घर ले जाता था और वहां शारीरिक संबंध बनाता था। इस सीरियल किलर ने आखिरी बार अपनी मां और उनके एक दोस्त का कत्ल किया था। फिलहाल 68 वर्षीय सीरियल किलर एडमंड एमिल केम्पर कैलिफोर्निया की जेल में उम्र कैद की सजा काट रहा है।