परीक्षा में पूछा गया हरित क्रांति पर सवाल, छात्र के जवाब से सदमे में टीचर!

सोशल मीडिया पर फनी मीम्स की बहार है. हर दूसरी रील, हर तीसरे पोस्ट के बाद आपको ऐसा मीम दिख जाएगा, जिसे पढ़ या देखकर आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे. हाल ही में ऐसा ही एक मीम वायरल हो रहा है. ऐसा ही एक मीम इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक छात्र द्वारा दिए गए जवाब को दिखाया गया है. मीम देखकर ही आपको समझ आ जाएगा कि ये सिर्फ मनोरंजन के लिए लिखा गया जवाब है, क्योंकि ये कहीं से भी नहीं साबित हो रहा है कि जवाब को किसी परीक्षा की उत्तर पुस्तिका (Funny Answer in Exam viral video) में लिखा गया है. उसके बावजूद, फनी मीम आपको जरूर गुदगुदाएगा.
इंस्टाग्राम अकाउंट @memes_walle पर अक्सर फनी मीम्स, एडिट कर के पोस्ट किए जाते हैं. हाल ही में ऐसा ही एक मीम शेयर किया गया है, जिसमें एक आंसर शीट को दिखाया गया है. शायद हर विद्यार्थी (Student write funny answer video) ने ऐसा कभी न कभी किया होगा कि जब परीक्षा में उन्हें कोई जवाब नहीं समझ आता तो वो अपने से जवाब बनाते हैं. फिर एक ही बात को घुमा-घुमाकर लिख देते हैं जिससे जांचने वाले शिक्षक को मूर्ख बनाकर नंबर ले सकें.
छात्र ने लिखा हरित क्रांति पर जवाब
इस वीडियो में एक पेपर नजर आ रहा है जिसपर एक सवाल लिखा है- हरित क्रांति क्या है? सवाल रोचक है, और काफी विस्तृत जवाब लिखा जा सकता है. पर पढ़िए कि छात्र ने क्या लिखा. छात्र ने लिखा- “हरित क्रांति, एक तरह की क्रांति है. ये हरे रंग की होती है. ये बहुत अच्छी क्रांति है, बहुत बढ़िया है. ये बहुत काम की क्रांति है. हरित क्रांति का मतलब हरित क्रांति है.” जवाब पढ़कर आपको समझ आ ही गया होगा कि छात्र को बिल्कुल भी आइडिया नहीं है कि उत्तर क्या होगा.





