नौकरानी से बनी दिलों की रानी, खूब हो रही पैसों की बरसात!

दुनियाभर में कई ऐसी खूबसूरत हसीनाएं हैं, जो रातों-रात सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं. उनकी फैन फॉलोविंग भी काफी तगड़ी है, जिसकी वजह से कमाई भी लाखों में होती है. ऐसी ही एक महिला 26 साल की लॉरेन बटलर (Lauren Butler) हैं. कभी लोगों के घरों में नौकरानी का काम करने वाली लॉरेन अब सोशल मीडिया स्टार हैं और अपनी फोटो व वीडियो शेयर कर लाखों रुपए कमाती हैं. वे अपने फैंस के दिलों की रानी हैं. लेकिन इनकी एक समस्या है. लॉरेन ने बताया कि उनकी डेटिंग लाइफ उतनी रोमांचक नहीं है, जितना आप सोचते हैं. अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना की रहने वाली लॉरेन इंस्टाग्राम पर @amouredelavie नाम से मौजूद हैं, जहां उनके 3.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं. इसके बावजूद पुरुष उनसे दोस्ती करने में बहुत असुरक्षित महसूस करते हैं.
लॉरेन ने कहा कि लोग जमकर मेरी तस्वीरों और वीडियो पर कमेंट करते हैं. मुझे खूबसूरत बताते हैं. लेकिन बात जैसे ही डेटिंग की आती है, लोग चुप्पी साध लेते हैं. लॉरेन ने कहा, “मुझे लगता है कि पुरुष मुझसे डरते हैं. मैं निश्चित रूप से चाहती हूं कि मुझसे कोई प्यार करे. लेकिन कोई मुझे मिल नहीं रहा. हालांकि, मैं सक्रिय रूप से इसकी तलाश में नहीं हूं.” लॉरेन ने कहा कि शायद मर्द सोचते हैं कि मैं डेट करने के लिए बहुत सुंदर हूं. ऐसे में उन्हें चिंता होती है कि मैं उन्हें ठुकरा दूंगी. वहीं, कुछ लोग मेरे साथ डेटिंग करने का विचार इसलिए त्याग देते हैं, क्योंकि मेरी तस्वीरों को देखकर उन्हें लगता है कि मेरे पास बहुत सारे विकल्प हैं. लेकिन ऐसा नहीं है.
लॉरेन ने अपना दुख शेयर करते हुए कहा कि लोग मेरे बारे में जानना ही नहीं चाहते हैं. मुझे लगता है कि पुरुषों को वास्तव में मुझे जानने से ज्यादा मेरे शरीर में दिलचस्पी है. मेरे फैंस जब मुझसे मिलते हैं तो यह जानकर खुश हो जाते हैं कि मैं कितनी विनम्र और दयालु हूं. लेकिन मुझे लगता है कि असली वजह कुछ और है. हो सकता है मेरे जैसी आत्मविश्वासी महिला को देखकर उन्हें ईर्ष्या होती होगी, जबकि मेरी फिल्ड में काम करने वाली महिलाओं को एक सपोर्टिव पुरुष की आवश्यकता होती है. हालांकि, ऑनलाइन कमेंट करके लोग लॉरेन का नम्बर मांगते हैं, लेकिन वो ऑनलाइन किसी शख्स को नम्बर नहीं देना चाहतीं.
वास्तविक दुनिया में तलाश रहीं प्यार
लॉरेन ने बताया कि ऑनलाइन बहुत सारे लोग प्रपोज करते हैं. डेट पर चलने का रिक्वेस्ट करते हैं. फोन नम्बर्स मांगते हैं. लेकिन मुझे वर्चुअल लव नहीं चाहिए. मैं वास्तविक दुनिया में प्यार तलाश रही हूं. अगर रियल लाइफ में मेरा कोई फैन मिल जाए और मुझसे डेट पर चलने को कहे तो मैं निश्चित रुप से उसके साथ जाउंगी. पिछले साल वो एक लड़के के साथ डेट पर जा चुकी हैं, लेकिन बात नहीं बनी. लॉरेन ने कहा कि इन सबसे अलग मेरी तस्वीरों को पसंद करने वाले फैंस काफी गिफ्ट भेजते हैं, जिसमें कुछ गिफ्ट्स काफी अनमोल और अच्छे होते हैं, तो कुछ गिफ्ट्स अमर्यादित होते हैं. लॉरेन ने कहा कि मुझे खुशी है कि मैं ऑनलाइन गंदी तस्वीरें नहीं शेयर करती. मैं साफ-सुथरी तस्वीरें ही डालती हूं.





