इन आश्रमों में रहने और खाने की व्यवस्था बिल्कुल निशुल्क है

बिल्कुल निशुल्क है

सोलो ट्रिप के लिए ऋषिकेश परफेक्ट डेस्टिनेशन है। गंगा किनारे स्थित यह शहर अपनी धार्मिक विशेषता के लिए जाना जाता है। ऋषिकेश में कई आश्रम हैं। जहां आप अकेले योग और ध्यान कर सकते हैं। इन आश्रमों में रहने और खाने की व्यवस्था बिल्कुल निशुल्क है।

भारत अपनी सभ्यता और संस्कृति और प्राकृतिक खूबसूरती के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। प्राचीन समय में भी पर्यटक भारत भ्रमण के लिए आते थे। इतिहास में कई दार्शनिक पर्यटकों का नाम अंकित है। कई दार्शनिकों ने अपनी पुस्तक में भारत की सभ्यता और संस्कृति का विस्तार से वर्णन किया है। प्राचीन समय में लोग ज्ञान हासिल करने के लिए अकेले यात्रा करते थे। आज के समय में अकेले में यात्रा करना सोलो ट्रिप कहलाता है। सोलो ट्रिप आजकल ट्रेंडिंग में है। लोग अपने आसपास की खूबसूरत जगहों पर सोलो ट्रिप के लिए जाते हैं। अगर आप भी सोलो ट्रिप पर जाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो देश की इन खूबसूरत जगहों पर जा सकते हैं। आइए जानते हैं-

ऋषिकेश

सोलो ट्रिप के लिए ऋषिकेश परफेक्ट डेस्टिनेशन है। गंगा किनारे स्थित यह शहर अपनी धार्मिक विशेषता के लिए जाना जाता है। ऋषिकेश में कई आश्रम हैं। जहां, आप अकेले योग और ध्यान कर सकते हैं। इन आश्रमों में रहने और खाने की व्यवस्था बिल्कुल निशुल्क है। इसके अलावा, ऋषिकेश में गंगा आरती संग नीलकंठ महादेव मंदिर, भरत मन्दिर, लक्ष्मण झूला, त्रिवेणी घाट, स्वर्ग आश्रम, वशिष्ठ गुफा, गीता भवन, आदि जगहों की भी यात्रा कर सकते हैं।

धर्मशाला

अगर आप शांति की तलाश में है और इसके लिए सोलो ट्रिप पर जाना चाहते हैं, तो धर्मशाला स्थित तुषिता ध्यान केंद्र जरूर जाएं। तुषिता ध्यान केंद्र बौद्ध संत दलाई लामा की जन्मस्थली है। मानसिक शांति के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु धर्मशाला आते हैं। सोलो ट्रिप के लिए धर्मशाला बेस्ट डेस्टिनेशन है।

जयपुरअगर आप दिल्ली के आसपास सोलो ट्रिप पर जाना चाहते हैं, तो पिंक सिटी जयपुर जा सकते हैं। जयपुर अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटक घूमने के लिए जयपुर आते हैं। खासकर, सोलो ट्रिप के लिए जयपुर परफेक्ट डेस्टिनेशन है। कम बजट में जयपुर घूम सकते हैं। यहां घूमने के लिए आप हवा महल, गोविंद देवजी का मंदिर, रामनिवास बाग, गुड़िया घर, चूलगिरी जैन मंदिर जा सकते हैं

Back to top button