पुलिस ने गाय को किया गिरफ्तार, वजह जानकर आप हो जाओगे हैरान..

साउथ सूडान के लेक्स स्टेट में पुलिस ने हत्या के आरोप में एक गाय को हिरासत में ले लिया है। गाय पर 12 साल के एक लड़के की हत्या का आरोप है। अब इस गाय पर मुकदमा चलेगा। दोषी पाए जाने पर गाय को जेल की सजा भी मिल सकती है। मामला साउथ सूडान के लेक्स स्टेट का है। यहां एक फार्म के नजदीक मौजूद एक बच्चे पर हमले के आरोप में एक गाय को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि गाय के मालिक को भी हिरासत में लिया गया है।

डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक, गाय का हमला इतना करारा था कि लड़के मौके पर ही तुरंत मौत हो गई। साउथ सूडान पुलिस के प्रवक्ता मेजर एलिजा मबोरो ने कहा कि वह गाय हमारी गिरफ्त में है, उसे रुंबेक सेंट्रल काउंटी पुलिस स्टेशन में रखा गया है।

मेजर एलिजा ने आगे बताया- मृत लड़के को पोस्टमार्टम के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया और फिर अंतिम संस्कार के लिए उसे घर भेज दिया गया।

हैरान करने वाली बात तो यह भी है कि इस देश में इससे पहले भी जानवरों को हिरासत में लिया गया था, उनपर मुकदमा चला और फिर उन्हें जेल की सजा भी हुई।

एक महीने पहले ही एक भेड़ को 45 साल की महिला के मर्डर के आरोप में गिरफ्तार किया गया था, फिर उस पर मुकदमा भी चला, और आखिर में उसे 3 साल जेल की सजा भी सुनाई गई। जब भेड़ की सजा पूरी हो जाएगी, तब देश के कानून के मुताबिक, उसे मृतक के परिवारवालों को ही दे दिया जाएगा। इंडिपेंडेंट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सूडान में कोई भी पालतू जानवर अगर किसी की जान ले लेता है, तो सजा खत्म होने के बाद उसे हर्जाना के तौर मृतक के परिवार वालों को सौंप दिया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button