यहां बिकता है जहरीले नाग का जूस, साबुत सांप को डाल देते हैं अंदर, देख लगेगा डर

सोशल मीडिया पर हम तरह-तरह की चीज़ें देखते हैं और इसमें से कई चीज़ें ऐसी होती हैं, जिन्हें देखकर हमें यकीन ही नहीं होता है कि ये इसी दुनिया में मौजूद हैं. खाने-पीने की तरह-तरह की चीज़ें छोड़ दें तो कई बार कुछ ऐसा भी देखने को मिल जाता है, जो हमें दंग कर देता है. एक ऐसा ही वीडियो इस वक्त वायरल हो रहा है.
जिन सांपों को देखकर ही हमारे शरीर में सिहरन हो जाती है, अगर किसी को उनका जूस या सिरका पीते हुए देखें, तो किसी का भी डर जाना लाज़मी है. जिस वीडियो की हम बात कर रहे हैं, उसमें कुछ ऐसा ही देखा जा सकता है. कमज़ोर दिल वाले तो इसे देखकर खौफ में आ जाएंगे.
सांप का जूस पी रहे हैं लोग …
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बड़े से जार में शख्स ने एक ज़हरीले सांप को रखा हुआ है. उसका सिर वो ऊपर उठाकर दिखा रहा है. सांप को देखकर लग रहा है कि वो काफी समय पहले मर चुका है और उसे सिरके में डाला गया है. इसमें मौजूद जूस को आप देखकर भले ही डर रहे हों लेकिन लोग यहां इसे पीने के लिए पहुंच रहे हैं और शख्स भी काफी मुस्कुराकर उन्होंने छोटे-छोटे ग्लास में ये जूस सर्व कर रहा है.
सांप वाली शराब कहते हैं …
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर sabado.pasado नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन में बताया गया है कि ये पेय दरअसल स्नेक वाइन है, जो चावल और एक मृत कोबरा सांप को डालकर तैयार तैयार किया जाता है. वाइन के साथ मिलकर इसका ज़हर खत्म हो जाता है और उसका प्रोटीन इसके साथ घुल जाता है. वियतनाम में बनने वाले इस पेय को लोग खूब पसंद करते हैं.





