शख्स के गले पड़ी शेरनी, पलभर पहले बन रहे थे जांबाज़, झट से उड़ा चेहरे का रंग

दुनिया में बहुत से अलग-अलग किस्म के लोग हैं. कुछ लोग ज़रा सा भी रिस्क लेना नहीं चाहते तो कुछ ऐसे भी होते हैं, जो जानबूझकर खतरा मोल लेते हैं. आज एक ऐसा ही वीडियो में हम आपको दिखाएंगे. आप इसमें देखेंगे कि शेरनी अपनी मांद में बंद लड़के पर न जाने किस बात पर भड़क जाती है और उसका कचूमर बनाने पर तुल जाती है.

कुछ लोग होते हैं, जिन्हें खतरों से ही खेलने का शौक होता है. उन्हें अपनी अच्छी-भली लाइफ पसंद ही नहीं आती. एक ऐसे ही शख्स का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस नज़ारे को देखकर आपका दिल दहल जाएगा. ये वीडियो किसी को भी डराने के लिए काफी है.

शेरनी ने आदमी के जकड़ा
वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक आदमी शेरनी की मांद में मौजूद है. शेरनी उसे बुरी तरह दौड़ाती है. ऐन मौके पर वो उसका मुंह बंद कर देता है, वरना तो वो उसे खाने के लिए तत्पर थी. हालांकि शेरनी इतने के बाद भी उसे छोड़ती नहीं है और अपने पैरों से उसे जकड़ रखा है. आखिरकार जब एक तीसरा आदमी एक स्टिक लेकर शेरनी को मारता है, तब वो अपनी पकड़ ढीली करती है.

Back to top button