शख्स के हाथ लगा बेशकीमती पत्थर, निकला 460 करोड़ साल पुराना!

हर इंसान चाहता है कि वो जल्द से जल्द अमीर बन जाए. अब तुरंत अमीर बनने के तो दो ही तरीके हैं, या तो कोई चोरी करे, डाका डाले, या फिर उसके हाथ कोई खजाना लग जाए. कुछ सालों पहले ऑस्ट्रेलिया के रहने वाले एक शख्स के हाथों इसी प्रकार का एक खजाना लगा. उन्हें एक पत्थर मिला जो उनके हिसाब से सोने का था. गोल्ड समझकर उन्हें उसे सालों तक महफूज रख लिया. पर जब उस पत्थर का सच सामने आया, तो उन्हें पता चला कि वो सोने से भी ज्यादा बहुमूल्य है और 460 करोड़ (4.6 billion year old rock) साल पुराना है.
साइंस अलर्ट वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार साल 2015 में डेविड होल (David Hole) नाम के व्यक्ति को मेलबर्न (Melbourne, Australia) के मैरीबरो रीजनल पार्क (Maryborough Regional Park) में डेविड मेटल डिटेक्टर लेकर जांच कर रहे थे जब उन्हें एक लाल रंग का काफी भारी पत्थर मिला जिसपर पीले रंग के भी कुछ अंश थे. उन्हें लग कि वो सोने से बना पत्थर है क्योंकि जिस इलाके में ये पत्थर मिला, वो 19वीं सदी में सोने का बहुत बड़ा खदान हुआ करता था.
सालों बाद पता चला सच का पता
वो उसे अपने साथ घर लेते गए और अलग-अलग चीजों से पत्थर को काटने की कोशिश की, उसपर हथौड़ा मारा, तेजाब डाला पर पत्थर पर कोई असर नहीं पड़ा. तब तो उन्होंने उसे छोड़ दिया. मगर कुछ सालों बाद 2019 में उन्हें पता चला कि वो पत्थर असल में एक उल्कापिंड है जो अंतरिक्ष से धरती पर गिरा था. वो उस पत्थर को लेकर मेलबर्न म्यूजियम गए जहां के जियोलॉजिस्ट डरमॉट हेनरी ने बताया कि वो दूसरी बार था जब उन्हें ऐसा कोई पत्थर देखने को मिला जो असल में एक उल्कापिंड था.
460 साल पुराना है पत्थर
इस पत्थर पर एक रिसर्च पेपर पब्लिश किया गया जिसमें बताया गया कि पत्थर का नाम मैरीबरो रखा गया है और वो 460 करोड़ साल पुराना है. उसका वजन 17 किलो था और उसमें लोहे की मात्रा काफी ज्यादा थी. हेनरी ने अपने दिए बयान में कहा था कि उल्कापिंडों की मदद से अंतरिक्ष से जुड़े कई राज पता चल जाते हैं और गुजरे हुए दौर के बारे में भी काफी कुछ पता लगता है. इस लिहाज से ये पत्थर बेशकीमती है सोने से भी ज्यादा मूल्यवान है.





