खजाना खोज रहा था शख्स, मिट्टी खोदते वक्त ठक से हुई आवाज! अंदर मिला बंद मटका

सोशल मीडिया अजब-गजब वीडियोज का भंडार है, आपको यहां पर कई ऐसे वीडियोज देखने को मिल जाते हैं जिसमें आप लोगों को खजाना खोजते हुए देखते होंगे. पर उन खजानों को लेकर लोग काफी सवाल भी खड़े करते हैं. हाल ही में ऐसा ही एक वीडियो पोस्ट किया गया है जिसमें एक शख्स मिट्टी में खुदाई करता नजर आ रहा है. अचानक उसे एक मटका (Man found treasure in hidden pot) मिलता है जिसके अंदर गहने पड़े रहते हैं. ये एक वायरल वीडियो है, इस वजह से न्यूज18 हिन्दी इसके सही होने का दावा नहीं कर रहा है.

इंस्टाग्राम अकाउंट @gooldseeker किसी खजाना खोजने वाले का अकाउंट है. इन वीडियोज में शख्स मिट्टी (Hidden pot found viral video) के नीचे से खजाना निकालता दिख रहा है. वो सबसे पहले मिट्टी में खुदाई करता है. वहां से उसे एक सील बंद मटका मिलता है. मटका भी मिट्टी का ही है. वो हथौड़ी से उस मटके को तोड़ता है और फिर उसके अंदर देखता है.

मिट्टी के मटके में मिला खजाना
अंदर देखकर उसके होश उड़ जाते हैं क्योंकि मिट्टी के मटके में कई सोने के सिक्के, गहने, आदि नजर आते हैं. वैसे ये भरोसे से नहीं कहा जा सकता कि वो प्राचीन गहने हैं, बल्कि उसे देखकर तो यही लग रहा है कि वो हाल ही में रखे गए हैं, क्योंकि उनकी चमक बरकरार है. आजकल ये बड़ी आम बात हो गई है कि गहनों को जमीन के नीचे गाड़कर उसके निकालने का वीडियो बनाया जाता है.

वीडियो हो रहा है वायरल
इस वीडियो को 16 लाख व्यूज मिल चुके हैं जबकि कई लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है. एक ने कहा कि शख्स लाखों रुपये के आर्टिफैक्ट को सिर्फ चंद हजार रुपयों के गहनों के लिए बर्बाद कर रहा है. वहीं एक ने कहा कि ये फेक वीडियो है. एक ने कहा कि ये फेक वीडियो है क्योंकि जिसे असल में ऐसा कुछ मिलेगा, वो कभी इंस्टाग्राम पर नहीं पोस्ट करेगा.

Back to top button