मंगेतर की एक बुरी आदत से तंग आया शख्स, सोशल मीडिया पर पोस्ट लिख मांगी सलाह…

सगाई के बाद और शादी से पहले का जो वक्त होता है, वो लड़का-लड़की के लिए बेहद आवश्यक और खास होता है. दोनों सिर्फ प्रेमी-प्रेमिका या अंजान लोगों से बढ़कर मंगेतर बन जाते हैं और पति-पत्नी बनने की राह देखने लगते हैं. पर इसी बीच जब दोनों में बातचीत शुरू हो जाती है, तो वो एक दूसरे के बारे में भी काफी कुछ जानने-समझने लगते हैं. लोगों के स्वभाव में भी कई तरह के बदलाव आने लगते हैं जो सगाई से पहले नहीं थे. ऐसे में लड़का-लड़की के पास अपने पार्टनर (Love confession in hindi) के अनुसार खुद को ढालने का भी मौका होता है. पर कभी-कभी दोनों को एक दूसरे की कुछ चीजें नहीं पसंद आतीं, और उन्हें ये भी नहीं समझ आता कि वो कैसे उन आदतों से पार पाएं.
ऐसा ही कुछ एक शख्स के साथ भी हुआ जिसने हाल ही में अपनी मंगेतर से जुड़ी एक समस्या का हल सोशल मीडिया पर मांगने की कोशिश की. ट्विटर अकाउंट @fesshole पर लोग अपने मन की बातों को बिना नाम बताए साझा करते हैं, जो बुरी होती हैं, या उनके मन का मैल होती हैं. फिर लोग उन्हें कमेंट सेक्शन में सलाह देते हैं.
हाल ही में एक व्यक्ति (Fiance sin confession) ने भी ऐसा ही किया. उसने एक अपनी मंगेतर को लेकर एक सलाह लोगों से मांगी, जिसके बाद उन्होंने उसे बताया कि किस तरह वो उससे निपट सकते हैं. ये एक वायरल पोस्ट है, ऐसे में न्यूज18 हिन्दी इसके सही होने का दावा नहीं करता. भरोसे से ये नहीं कहा जा सकता है कि ये असल में किसी व्यक्ति द्वारा लिखी गई बात है या फिर सिर्फ कमेंट्स और लाइक बटोरने के लिए इस मनगढ़ंत बात को उठाया गया है.
शख्स ने सोशल मीडिया पर लिखी ये बात
शख्स ने लिखा- “मेरी मंगेतर पूरी तरह स्वस्थ है. पर हाल के दिनों में वो जब भी कुर्सी से उठती है, तो बुजुर्ग आदमी की तरह कुछ बड़बड़ाने-बुदबुदाने लगती है. ये बेहद छोटी सी आदत है, और मैं उससे इस बारे में बात नहीं कर पा रहा हूं, पर उसकी इस आदत की वजह से मेरे अंदर उसके प्रति आकर्षण खत्म होता जा रहा है.” आसान शब्दों में कहें तो शख्स की मंगेतर कुर्सी से उठते वक्त अजीबोगरीब आवाजें निकालती है, जैसे लगता है कि वो दर्द में है. शख्स को यही बात नहीं पसंद आ रही है. देखा जाए तो बात मामूली सी ही है, पर उसे सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है.
लोगों ने शख्स को दिया सुझाव
पोस्ट को 4 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और कई लोगों के कमेंट्स भी हैं. एक ने कहा कि अगर इतनी छोटी सी बात से वो परेशान हो रहा है, तो फिर उसने लड़की से सगाई ही क्यों की! एक व्यक्ति ने कहा कि क्या वो इतना मैच्योर है कि शादी करने जा रहा है, क्योंकि इतनी छोटी सी बात से भी उसे चिढ़ हो रही है, ये हैरानी की बात है. एक ने कहा कि उसे मंगेतर से पूछना चाहिए कि कहीं वो किसी तरह के दर्द में तो नहीं है.





