अजीब ट्रिक से पैसे बचाता है शख्स, सुनने वालों को आई उल्टी, जानिए

एक वक्त था कि लोग ज्यादा से ज्यादा पैसे कमाकर दिखावे की ज़िंदगी जीते थे. वो दूसरों पर इम्प्रेशन जमाने के लिए ही पैसे खर्च कर देते थे. हालांकि हम माहौल ज़रा बदल चुका है. ऐसे आपको तमाम लोग मिल जाएंगे, जो कम से कम में ज़िंदगी जीने की प्रैक्टिस कर रहे हैं. एक ऐसा ही शख्स अपनी पत्नी के साथ जंगलों में शिफ्ट हो चुका है और वो ज़िंदगी को पर्यावरण को कम से कम नुकसान पहुंचाने के ट्रिक्स बताता रहता है.

इस अमेरिकन कपल ने खाना बनाने के लिए ऐसी ट्रिक का इस्तेमाल किया है कि सुनकर ही लोगों को उल्टी आने लगी. हालांकि आत्मविश्वास से भरे हुए शख्स का कहना है कि – ‘मेरे खाने से कोई दुर्गंध नहीं आती’ और ये कोई गलत चीज़ नहीं है. चलिए आपको जॉन और फिन नाम के इस कपल के बारे में बताते हैं.

‘पॉटी’ से बनाता है कुकिंग गैस
जॉर्जिया के एक छोटे से गांव में रहने वाले जॉन और फिन के पास पैसे बचाने के सॉलिड जुगाड़ है. कुकिंग गैस पर खर्च करने वाले इस कपल ने बताया है कि वो HomeBiogas Digester नाम के एक उपकरण का इस्तेमाल करता है. इसके ज़रिये वो ह्यूमन वेस्ट को ही बायोगैस में बदल देता है और इसका इस्तेमाल खाना बनाने के लिए करता है. न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक कपल का कहना है कि वे ह्यूमन वोस्ट को उपकरण के ज़रिये मीथेन बायोगैस में बदल देते हैं और प्राकृतिक संसाधनों को बचा रहे हैं.

लोग बोले – ‘खाने से बदबू नहीं आती?’
जब उनकी इस प्रक्रिया के बारे में सुना, तो लोगों ने कहा कि उनके खाने से बदबू या घिन नहीं आती? इस पर जॉन ने पूरा वीडियो शेयर करके लोगों को बताया है कि इसे कैसे प्रोसेस करते हैं और इससे कोई बदबू नहीं आती. वीडियो को देखने के बाद कुछ लोगों का कहना था कि ये आइडिया बेहतरीन है तो कुछ लोगों ने इसे गंदा और घिनौना ही बताया. कई यूज़र्स ने इस उपकरण के बारे में जानने में दिलचस्पी दिखाई.

Back to top button