खुद के दम पर अरबपति बना शख्स, कहा-‘लुटेरी लड़क‍ियों’ से ऐसे रहें सावधान

अमीर बनने की ख्‍वाह‍िश हर क‍िसी की होती है. लेकिन बहुत कम लोग होते हैं, जो अपनी मेहनत की बदौलत अपने ही जीवनकाल में करोड़पत‍ि या अरबपत‍ि बन जाते हैं. ऐसे लोग जब को‍ई बात कहते हैं, तो उसमें दम होता है. क्‍योंकि इनके पास एक लंबा अनुभव होता है. खुद के दम पर अरबपति (Self Made Billionaire) बने ऐसे ही एक शख्‍स ने अमीर बनने के टिप्‍स शेयर किए हैं. ये भी बताया क‍ि ‘लुटेरी लड़क‍ियों’ से कैसे सावधान रहें. क्‍योंक‍ि ये गोल्‍ड डिगर (Gold Digger) आपकी दौलत को पानी की तरह बहा देती हैं.

71 वर्षीय जॉन कॉडवेल (John Caudwell) इस बात का जीता जागता सबूत हैं क‍ि सफलता कड़ी मेहनत से आती है. डेली स्‍टार की रिपोर्ट के मुताबिक, जॉन ने पहली बार 1987 में मोबाइल बेचने का काम शुरू किया. उनके पास एक छोटी सी दुकान हुआ करती थी. रिटेलर का काम करते थे. लेकिन बाद में उन्‍होंने इतनी मेहतन की, और तीन दशक बाद आज अरबपत‍ि हैं. उनके पास 150 अरब से ज्‍यादा की संपत्‍त‍ि है. ब्रिटेन की रिच लिस्‍ट में भी उनका नाम दर्ज है. वे 260 करोड़ की हवेली में रहते हैं और शानदार लाइफ जी रहे हैं.

हर अमीर शख्‍स की यही निशानी
जॉन कहते हैं क‍ि इन वर्षों में मैंने जो सबसे बड़ी चीज सीखी है, वह यह है कि अपने पैसे की देखभाल कैसे की जाए. अगर आपके पास पैसा है, तो हर क‍िसी की नजर उस पर होती है. हर कोई ताकझांक करता है. अगर आपने उसे बचाया नहीं, तो पलभर में सबकुछ खत्‍म हो जाएगा. हर अमीर शख्‍स की यही निशानी होती है. जॉन ने कहा, आप इसे लेकर कभी भी निश्चित नहीं हो सकते. मुझे लगता है कि मैं सौ गज दूर से भी ‘लुटेरी लड़क‍ियों’ (Gold Digger) को पहचान लूंगा. अगर मैं उनसे 5 मिनट भी बात करूं, तो वे पकड़ी जाएंगी. ऐसे लोगों से आप भी बचकर रहें. जॉन ने बताया क‍ि जब भी कोई मह‍िला उनके पास आती है, तो वे बात करना पसंद करते हैं. अगर उनकी नजर आपकी संपत्‍त‍ि पर है, तो आप बातचीत में ही पलभर में पहचान लेंगे. क्‍योंकि आप एक तरह से उनका इंटरव्‍यू ले रहे हैं.

पत्‍नी पर भी यही फार्मूला अपनाया
जब जॉन से पूछा गया क‍ि क्‍या वे अपनी पूर्व पत्‍नी केट मैकफर्लेन से भी ऐसे ही मिले थे? तो उन्‍होंने कहा, तब गरीबी का दौर था. हम अपनी मां की छाया में रह रहे थे. लगभग 25 साल तक यह रिश्ता चला और आख‍िरकार 2001 में दोनों अलग हो गए. फ‍िर जॉन ने क्लेयर जॉनसन के साथ शादी की, मगर 2014 में उनके साथ भी संबंध खत्‍म कर ल‍िए. अभी उनकी पत्‍नी मोडेस्टा वज़ेस्नियाउस्काइट हैं, जो उनसे 31 साल छोटी हैं. जॉन ने कहा, एक दिन मैं उसके साथ नदी के क‍िनारे खड़ा था. मैंने उसे अपना लक्जरी सुपरयाच टाइटेनिया दिखाया, तो वह डर गई. उसने कहा, मुझे लगता है क‍ि तुम ज्‍यादा अमीर हो. इसल‍िए मुझे खरीदने की कोश‍िश कर रहे हो. मुझे ऐसे लोग नहीं चाहिए. यही एक लाइन जॉन को पसंद आ गई. उन्‍हें समझ आ गया क‍ि मोडेस्टा को मेरे पैसों से नहीं, बल्‍क‍ि मुझसे प्‍यार है.

Back to top button