साल में एक महीने परिवार से दूर रहता है यह शख्स, नहीं रखता है कोई संपर्क!

लोग जिंदगी में एक तरह के रूटीन से बोर होकर कई तरह के प्रयास करते हैं. कोई छुट्टियां लेकर सपरिवार घूमने निकल जाता है तो कोई केवल घर पर ही कुछ दिन परिवार के साथ ही आराम करता है. पर क्या आपने यह सुना है कि किसी आदमी ने परिवार से ही छुट्टी ली हो यानी परिवार से ही कुछ दिन दूर रह कर अकेले वक्त बिताया हो. जी हां, आज कर रिलेशनशिप से तो ब्रेक लेने का चलन है ही, लेकिन एक शख्स ऐसा भी है जो हर साल एक महीने अपने परिवार से ब्रेक लेता है और पत्नी और बच्चों से दूर रहता है.

ऐसा नहीं है कि इस व्यक्ति के परिवार में इसे पत्नी या बच्चों से किसी तरह की समस्या है. बल्कि यह एक जिम्मेदार पिता और पति है जो अपने परिवार से काफी खुश भी है, लेकिन फिर भी यह हर साल चार हफ्तों के लिए घर परिवार से दूर रहता है जिससे वह जीवन से बोर ना हो जाए.

अदामु सालिसु नाम का 35 साल का यह शख्स लापाई नाइजीरिया का रहने वाला है. पेशे से कंटेट राइटर अदामु के तीन बच्चे हैं और उनकी 27 साल की पत्तनी माइमोना सालिसु घरेलु महिला है. मजेदार बात यह है की वे अपने इस ब्रेक लेने के काम को अपने साथ ही परिवार के बाकी सदस्यों के लिए भी फायदेमंद बताते हैं.

अमुदा का कहना है कि 200 किलोमीटर दूर जाकर अपने भाई के यहां रहना उनके लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है जिसके बाद वे खुद को तरोताजा महसूस करते हैं. मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक अमुदा का कहना है कि यह उनकी शादी को टूटने से बचाता है और अब यह काम तो उनकी प्राथमिकताओं में शामिल हो चुका है. उनका कहना है कि वे यह सब अच्छे पिता और बढ़िया पति बनने के लिए कर रहे हैं.

ऐसा नहीं था कि अमुदा के लिए यह सब आसान था. शुरू में तो माइमोना को इस फैसले पर ऐतराज था, लेकिन अमुदा का कहना है कि अब उसे भी यह पसंद है. वहीं इस ब्रेक के दौरान अमुदा का परिवार से भी संपर्क नहीं होता है क्योंकि वह इस दौरान वह नेटवर्क से भी दूर रहता है. इस सबके साथ अमुदा अपनी पेरेंटिंग से काफी खुश हैला

Back to top button