एनाकोंडा को तकिया बनाकर ‘चिल’ कर रहा है शख्स, पैरों में लेटा खूंखार डॉग, देखने वाले दंग

सोशल मीडिया पर यूं तो हम रोज़ाना बहुत कुछ देखते हैं लेकिन कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर हमारी नज़रें ठहर जाती हैं. अपने टैलेंट का प्रदर्शन करते हुए बहुत से लोग आपको मिल जाएंगे लेकिन अगर कोई अपनी जांबाज़ी दिखाता हुआ आपको दिखेगा, तो आप ज़रूर ठहर जाएंगे. इस वक्त एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
आपने लोगों को ज़हरीले सांप के साथ स्टंट दिखाते हुए देखा होगा लेकिन वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स अपने बिस्तर पर दो-दो खूंखार जीवों के बीच में लेटा हुआ है. उसने अपना सिर लगभग एनाकोंडा के मुंह के पास ही रखा हुआ है, मानो उसे अपनी जान से प्यार ही नहीं है. ये वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है, जिसे एक ही दिन में करीब 90 लाख लोग देख चुके हैं.
बिस्तर पर विशालकाय सांप के साथ लेटा शख्स
वायरल हो रहे वीडियो में आप देखेंगे कि एक शख्स बड़े ही आराम से अपने बिस्तर पर एक मैगजीन पढ़ते हुए लेटा हुआ है. यहां पर वो अकेला नहीं है, बल्कि उसके साथ बिस्तर पर एक विशालकाय सांप भी मौजूद है, जो कुंडली मारे हुए है. शख्स उसके मुंह के पास अपना सिर रखकर रेस्ट करने लगता है, जबकि उसके पैरों के पास उसका पेट डॉग है, जो शांति से लेटा हुआ है. शख्स उसके पास मैगजीन लेकर भी जाता है और दोनों जानवरों में से किसी से भी उसे डर नहीं लग रहा है.
देखने वाले रह गए दंग
ये वीडियो एक दिन पहले ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर therealtarzann नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इसे अब तक करीब 90 लाख लोगों ने देख लिया है, जबकि 2 लाख 50 हज़ार से ज्यादा लोगों ने पसंद किया है. इस पर कमेंट करते हुए लोगों ने लिखा है इसे देखकर हमें टेंशन हो रही है. कुछ यूज़र्स ने लिखा – सांप इंतज़ार कर रहा है कि वो कब नाश्ता शुरू करे. वहीं कुछ यूज़र्स ने लिखा – ‘भाई को जान की परवाह ही नहीं है.’





