शख्स ने नाखून में से निकाला मैल, माइक्रोस्कोप में दिखाई असलियत!

लोगों को नाखून चबाने की काफी आदत होती है. अक्सर लोग टेंशन में भी नाखून काटने लगते हैं. बहुत से लोग इस आदत को अपशकुन बताते हैं. पर साइंटिफिक कारणों से भी ये आदत काफी बुरी है. हाल ही में एक शख्स ने नाखून के अंदर घुसे मैल को माइक्रोस्कोप में रखकर जब दिखाया तो उसे देखकर हर वो व्यक्ति डर जाएगा, जिसे नाखून चबाने की आदत होगी. नाखून के मैल (nail dirt in microscope) की असलियत देखकर आप बेशक नाखून खाना छोड़ देंगे.
इंस्टाग्राम अकाउंट @balichannel पर हाल ही में एक वीडियो पोस्ट किया गया है जिसमें एक शख्स नाखून के अंदर घुसे मैल को माइक्रोस्कोप के अंदर रखकर दिखाता है कि वो कितना गंदा (finger nail dirt microscope) होता है. हम हाथों का इस्तेमाल रोजमर्रा के सैकड़ों कामों में करते हैं. पर कई बार हाथों को धोना भूल जाते हैं. अक्सर ऐसा होता है कि उसी गंदे हाथ से हम खाना भी खा लेते हैं. यहीं हमसे बहुत बड़ी गलती हो जाती है.
नाखूनों के अंदर होता है मैल
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि शख्स नाखून के अंदर जमे मैल को एक नुकीली चीज से निकालता है, फिर उसके बाद माइक्रोस्कोप में देखने के लिए कांच के छोटे टुकड़े पर रखता है. जैसे ही वो मशीन के अंदर उसे रखता है, तो अंदर सैकड़ों कीड़े चलते हुए नजर आते हैं. ये कीड़े पेट में जाने पर आपको बीमार भी कर सकते हैं. जिस तरह वीडियो के अंत में शख्स उन कीड़ों को देखकर डर जाता है, उसी तरह आपको भी डर जाना चाहिए और नाखून खाने की आदत को छोड़ देना चाहिए.





