देशभक्त’ होने की सजा मिल रही- समीर वानखेड़े

आर्यन खान केस में रिश्वत लेने के आरोप में फंसे एनसीबी के पूर्व डायरेक्टर समीर वानखेड़े का कहना है कि उन्हें ‘देशभक्त’ होने की सजा मिल रही है। बता दें कि वानखेड़े के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले में केस दर्ज किया गया है। शुक्रवार को सीबीआई ने समीर वानखेड़े के मुंबई वाले घर पर छापा मारा था। साल 2021 में वानखेड़े तब चर्चा में आए थे जब अभिनेता शाहरुख खान के बाटे आर्यन को उन्होंने मुंबई के एक क्रूज जहाज से गिरफ्तार कर लिया था।

वानखाड़े पर आरोप है कि उन्होंने इस मामले में आर्यन खान को बचाने के लिए 25 करोड़ रुपये की रिश्वत ली। कहा गया है कि 50 लाख रुपये उनके पास से बरामद किए गए थे। सीबीआई ने 12 घंटे तक वानखेड़े के घर पर छानबीन की थी। इसके अलावा सीबीआई ने उनके पिता के घर पर भी छापा मारा था। 

सीबीआई ने तीन सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। 12 मई को समीर के घर के अलावा 29 जगहों पर सीबीआई ने छापा मारा था। इसके बाद समीर वानखेड़े पर केस भी दर्ज किया गया। दरअसल 2 अक्टूबर 2021 को मुंबई में कॉर्डेलिया क्रूज पर एनसीपी ने छापा डाला था। यहां पर रेव पार्टी चल रही थी। यहीं से आर्यन खान के साथ कई अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

Back to top button