पैनकेक को दें सूजी का तड़का, जानें सूजी पैनकेक बनाने की रेसेपी

पैनकेक बच्चों को ही नहीं बल्कि बड़ों को भी बहुत पसंद होता है। इसका लाजवाब स्वाद आपके टेस्ट बड्स के लिए वरदान से कम नहीं होता है। लेकिन पैनकेक में इतना शुगर होता है कि वह आपकी सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। इसलिए हम आपको पैनकेक का हेल्दी ऑप्शन बताने जा रहे हैं। सूजी पैनकेक आपकी सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है। जानें इसे बनाने के तरीके।
विधि :
- सूजी को एक कटोरे में डालें। अब इसमें दही और पानी मिलाएं। मिश्रण में नमक और काली मिर्च मिला दीजिये। बैटर तैयार करने के लिए अच्छी तरह मिलाएं।
- अब सभी सब्जियों को बारीक काट लें और सूजी के मिश्रण में मिला दें। अब इसमें कटी हुई धनिया पत्ती डालकर अच्छे से मिलाएं। अब आपका बैटर तैयार है।
- एक नॉन-स्टिक पैन गरम करें और पैन में 1/2 छोटी चम्मच तेल डालें। अब पैन में 2 कलछी बैटर डालें। गोलाकार पैनकेक बनाने के लिए थोड़ा फैलाएं। दोनों तरफ से सुनहरा भूरा होने तक पकाएं।
- सूजी पैनकेक को टमाटर केचप और पुदीने की चटनी के साथ परोसें।





