15 साल में बनकर तैयार हुआ था ये महल, एक ही रात में छोड़कर भाग गया शेख

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के रास अल खैमा (Ras Al Khaimah) में अल कासिमी नाम के शेख ने एक महल बनवाया था. इसे अल कामिसी पैलेस के नाम से जाना जाता है. महल को शेख के ऐशो-आराम को ध्यान में रखते हुए 15 साल में बनकर तैयार हुआ था, लेकिन जब शेख उसमें रहने आया तो एक ही रात में उसके साथ ऐसा कुछ हुआ कि वो परिवार समेत इसको छोड़कर भाग गया. अब यह महल तीन दशकों से वीरान पड़ा हुआ है, जिसके पीछे की वजह आपके होश उड़ा देगी!

कब बना था ये महल?: द सन की रिपोर्ट के अनुसार, महल का निर्माण 1985 में रूलिंग फैमिली के मैंबर शेख अब्दुल-अजीज बिन हुमैद अल कासिमी ने करवाया था. संगमरमर के फर्श, कांच के झूमरों और आकर्षक डिजाइन, चार मंजिला, 35 बेडरूम का महल शेख को ध्यान में रखते हुए 15 सालों तक सावधानीपूर्वक बनाया गया था. जब यह 1985 में पूरा हुआ, तो इसकी कीमत 500 मिलियन AED या £107 मिलियन आंकी गई थी, जो आज आश्चर्यजनक रूप से £317 मिलियन होती.

शेख ने महल को क्यों छोड़ दिया खाली?

किंवदंती के अनुसार, जिस दिन शेख महल के अंदर आया, उसे रात के समय कमरों में फर्नीचर उड़ते और खिड़कियों-दीवारों पर चेहरे दिखाई देने लगे. उसे गायब होने वाली चीजों का सामना करना पड़ा. उसको लगा कि महल में बुरी आत्माएं घूम रही हैं. डर के मारे शेख का बुरा हाल हो गया और फिर वह तुंरत महल को छोड़कर भाग गया.

तीन दशकों से वीरान पड़ा हुआ है महल

महल को शेख अब्दुल अजीज बिन हुमैद अल कासिमी और उनके परिवार के साथ हुआ कथित घटना के बाद खाली पड़ा हुआ है. कई सालों तक खाली रहने के बाद अफवाहें फैलने लगीं कि महल प्रेतवाधित है. इसे अब दुनिया का सबसे भुतहा महल कहा जाता है.

तीन दशकों से अधिक समय से वीरान पड़े और जर्जर होते महल में आज भी कोई नहीं दिखता है. सिद्धांत यह है कि ‘जिन्न’ और बुरी आत्माएं खाली जगहों में रहती हैं. दशकों से निर्जन इस महल को देखने के लिए दुनिया भर से रोमांच चाहने वाले लोग देखने के लिए आते हैं.

Back to top button