पंजाब की इस जेल से बरामद हुआ आपत्तिजनक सामान

फिरोजपुर: जेल प्रशासन द्वारा सख्ती बरतने व चैकिंग अभियान चलाने के बावजूद भी पंजाब की फिरोजपुर केंद्रीय जेल एक बार सवालों के घेरे में हैं। सूत्रों से मिली ताजा जानकारी के अनुसार फिरोजपुर की केन्द्रीय जेल प्रशासन ने रूटीन चैकिंग के दौरान एक फोन और अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किया है।
थाना सिटी पुलिस को भेजी शिकायत में सहायक सुपरिंटैंडैंट सरबजीत सिंह और जसबीर सिंह ने बताया कि शुक्रवार को रूटीन चैकिंग के दौरान कैदी वंश निवासी सिटी से एक टच स्क्रीन फोन बरामद किया गया है। इसके अलावा किसी बाहरी व्यक्ति द्वारा जेल में फेंके गए पैकेट से 45 पुड़ियां तंबाकू, 4 कूल लिप, 1 पैकेट सिग्रेट और बीड़ियों के 3 बंडल मिले हैं। थाना सिटी पुलिस ने इन बरामदगियों के संबंध में कैदी वंश एवं अज्ञात आरोपियों के खिलाफ जेल एक्ट के पर्चे दर्ज कर लिए हैं।





