नवरात्री उपवास में खाएं नारियल गुलाब की खीर, जानें बनाने तरीका

नवरात्रों के उपवास में कुछ अच्छा खाने की इच्छा को पूरा करने के लिए आप नारियल गुलाब की खीर बना सकते हैं। यह खाने में बेहद ही स्वादिष्ट होता है और इससे आपको ऊर्जा भी मिलेगी। इसे बनाना बहुत ही आसान होता है और बनाने में बहुत ज्यादा समय भी नहीं लगता। जानें नारियल गुलाब की खीर बनाने का तरीका।
1.एक नॉन-स्टिक पैन में कंडेंस्ड मिल्क गर्म करें, उसमें नारियल क्रीम और हरी इलायची पाउडर डालें और अच्छी तरह मिलाएँ।
- धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए पकाएं.
- नारियल के गूदे को बारीक काट लें और इसमें डालकर अच्छी तरह मिला लें. – बादाम, पिस्ता और सूखा नारियल डालकर अच्छी तरह मिला लें.
- धीमी आंच पर 4-5 मिनट तक पकाएं.
- खीर को सर्विंग बाउल में डालें. गुलाब की चाशनी छिड़कें, गुलाब की पंखुड़ियों से सजाएँ और गरमागरम परोसें।





