चरखी दादरी में रिटायर्ड फौजी ने की मां की हत्या
चरखी दादरी में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। गांव लोहरवाड़ा में एक फौजी ने अपनी मां को गोली मार दी। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को चरखी दादरी सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवाया है और आगामी कार्रवाई में जुटी हुई है।
ये रही बड़ी वजह
शुरुआती जानकारी के अनुसार फौजी ने अपनी मां पर दो फायर किए हैं जिससे उसकी मां की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि सुनिल जो रिटायर्ड फौजी है। उसने अपनी करीब 77वर्षीय मां चंद्रो देवी को गोली मार दी। जिसके बाद उसे चरखी दादरी के सिविल अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। ग्रामीणों की मानें तो आरोपी नशे का आदि है। वह किसी और पर फायर कर रहा था। उसी दौरान उसकी मां बीच में आ गई और सीने में गोली लगने से उसकी मौत हो गई।