मां ने जवान बेटे के लिए किया 11 साल की लड़की को किडनैप, करवाना चाहती थी ऐसा काम

हर मां-बाप की ख्वाहिश होती है कि वो अपने बच्चों के लिए बेहतर जीवनसाथी का चुनाव करें. पर अच्छे साथी की तलाश में वो सिर्फ योग्य वर-वधु की तलाश ही करते हैं, उसे किडनैप नहीं करते! चीन में एक मां ने ऐसा ही किया, उसने अपने जवान बेटे के लिए एक 11 साल की लड़की को किडनैप कर लिया. वो उससे ऐसा काम करवाना चाहती थी, जो हर मां चाहती होगी, यानी वो उस लड़की को अपने बेटे की दुल्हन बनाना चाहती थी. पर उसका जो तरीका था, वो बेहद चौंकाने वाला है. मां को लगा कि वो लड़की (Woman kidnap 11 year old girl for son China) को अपने बेटे के लिए तैयार कर के बेहतर बीवी बना लेगी, उसे घर के तौरतरीके सिखाएगी…तो उसने उसे किडनैप कर लिया. पर उसे इसका खामियाजा भुगतना पड़ा.

ऑडिटी सेंट्रल न्यूज वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार चीन के गुइजाओ प्रांत के लियुपांशुई (Liupanshui, Guizhou) शहर में एक गांव है, जहां पिछले साल चौंकाने वाली घटना घटी. यैंग उपनाम की एक महिला, इस गांव में किसी काम से फरवरी 2023 में गई थी. 13 फरवरी को उसकी मुलाकात एक 11 साल की लड़की से हुई. यैंग का एक 27 साल का बेटा था, जिसके लिए वो दुल्हन खोज रही थी. उसे वो 11 साल की लड़की इतनी पसंद आई कि उसने ये तक नहीं सचा कि वो फिलहाल बच्ची है और बेटे से काफी छोटी है. उसने तय कर लिया कि वो लड़की की शादी अपने बेटे से करवाएगी.

लड़की को कर लिया किडनैप
उसने लड़की के माता-पिता के सामने जब शादी का प्रस्ताव रखा तो उन्होंने इनकार कर दिया. इसके बाद महिला ने दूसरा प्लान सोचा. उसने बेटे के साथ मिलकर उस लड़की को किडनैप करने की योजना बनाई. 14 फरवरी के दिन, जब लड़की घर पर अकेली थी, तब मां ने उस बच्ची को किडनैप कर लिया. महिला उसे अपने साथ युनन में अपने घर लेती गई मगर 6 दिन बाद वो पुलिस द्वारा पकड़ी गई. बेटा भी 4 दिन बाद गिरफ्तार कर लिया गया.

मां-बेटे को हुई जेल
15 दिसंबर को मां-बेटे को कोर्ट ने सजा सुनाई. मां को 2 साल की सजा, जबकि बेटे को 7 महीने की सजा हुई. दोनों ने कोर्ट के इस फैसले के खिलाफ अपील की, मगर पिछले महीने कोर्ट ने अपने उसी फैसले को बरकार रखा. चीनी सोशल मीडिया पर ये मामला तूल पकड़ने लगा. लोगों को इस बात से आपत्ति है कि बच्चे को अगवा करने के इस मामले में मां-बेटे को इतनी कम सजा क्यों दी गई है! कई लोगों ने दावा किया कि चीन में पुराने समय में ये रिवाज था कि कम उम्र की लड़कियों को लोग गोद लेते थे और उन्हें अपने परिवार में पालते-बड़ा करते थे, जिससे बड़े होने के बाद वो अपने बेटे से लड़कियों की शादी करवा सकें. ये प्रथा 1950 के दौर में खत्म हो गई थी.

Back to top button