दुनिया का सबसे जहरीला जानवर, जहर का नहीं है कोई तोड़!

ब्लू-रिंग्ड ऑक्टोपस दुनिया के सबसे जहरीले जानवरों में से एक है, जिसके जहर का अब तक कोई तोड़ (एंटीवेनम) नहीं है. अगर ये जानवर काट जाए तो मिनटों में इंसानों की मौत हो सकती है. webmd की रिपोर्ट के अनुसार, इसका जहर इतना पावरफुल है कि एक मिलीग्राम से इंसान की मौत हो सकती है. इसके शरीर पर नीले छल्ले होते हैं, जो संभावित खतरे की स्थिति में इंद्रधनुषी नीले रंग में चमकते हैं. अब इसी ऑक्टोपस का एक वीडियो वायरल (Blue-ringed octopus Viral Video) हो रहा है.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर ये वीडियो @RafaelRiobuenoR नाम के यूजर ने शेयर किया है, जिसके कैप्शन में बताया गया है कि, ‘अपने छोटे आकार के बावजूद, ब्लू-रिंग्ड ऑक्टोपस को दुनिया में सबसे जहरीले जानवरों में से एक माना जाता है.’ इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि ब्लू-रिंग्ड ऑक्टोपस कैसा दिखता है और कैसे चलता है.
ब्लू-रिंग्ड ऑक्टोपस में पाया जाता है कौन सा जहर?
लाइव साइंस की रिपोर्ट के अनुसार, ये ऑक्टोपस (Blue-ringed octopus Venom) आकार में छोटे होते हैं जिनमें टेट्रोडोटॉक्सिन (Tetrodotoxin) एक शक्तिशाली न्यूरोटॉक्सिन पाया है. इसकी छोटी डोज से ही मिनटों के भीतर इंसान अपंग हो सकता है यहां तक कि उसकी मौत भी हो सकती है. टेट्रोडोटॉक्सिन, जो कुछ न्यूट्स, मेंढकों और पफ़र फिश में भी पाया जाता है, बहुत ही खतरनाक जहर होता है.
कितना खतरनाक है टेट्रोडोटॉक्सिन?
टेट्रोडोटॉक्सिन पीड़ित इंसान के शरीर में तेजी के साथ फैलता है, जिसके असर मांसपेशियां कमजोर और पंगु होती जाती हैं. इसके बाद पीड़ित सांस लेना बंद कर देता और फिर उसकी मौत हो जाती है. सेंटर्स ऑर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (CDC) के अनुसार, टेट्रोडोटॉक्सिन तेजी से काम करना शुरू कर सकता है. शरीर में इसके प्रवेश के 20 मिनट से 24 घंटे के बीच कहीं भी लोगों की मृत्यु हो सकती है. इस जहर का अभी तक कोई एंटीडोट नहीं बना है.
ब्लू-रिंग्ड ऑक्टोपस के काटे जाने से अबतक कितनी मौतें?
Newsweek की रिपोर्ट के अनुसार, ब्लू-रिंग्ड ऑक्टोपस (Blue-Ringed Octopus Deaths) के काटने से केवल तीन मौतों की पुष्टि हुई है, जिनमें से दो ऑस्ट्रेलिया और एक सिंगापुर में दर्ज की गई है. हालांकि, कुछ लोगों का तर्क है कि इसके काटे जाने से मरने वालों की संख्या 11 तक हो सकती है. अत्यधिक जहरीला होने के कारण इस जीव से इंसानों को देखते ही दूरी बना लेनी चाहिए.





