हरियाणा में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, इस दिन बारिश के संकेत

31 जनवरी से हरियाणा समेत पूरे उत्तर भारत का मौसम बदल रहा है। राज्य में एक से दो फरवरी के बीच अच्छी बारिश के संकेत बन रहे हैं जबकि पहाड़ों पर भी बर्फबारी की संभावना है। यह बदलाव राज्य में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से आएगा।

बताया जा रहा है कि कुछ इलाकों में 31 को भी बारिश हो सकती है। एक दिसंबर के बाद से राज्य में बारिश नहीं हुई है। जनवरी में भी बारिश की एक बूंद नहीं गिरी। आमतौर पर जनवरी में अच्छी बारिश होती है। इससे पहले 2016 में सबसे कम बारिश शून्य के करीब दर्ज की गई थी, जबकि साल 2022 में पूरे महीने में 143 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई।

फरवरी में बारिश की संभावना
राज्य में 25 दिसंबर से जारी कड़ाके की ठंड से अब लोगों को राहत मिलना शुरू हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा में सर्दी का पीक अब गुजर चुका है। लगभग सभी जिलों में अत्याधिक ठंडे दिन की स्थिति नहीं आएगी। शनिवार को कई इलाकों में अच्छी धूप खिली। इससे दिन का तापमान करीब तीन डिग्री तक बढ़ गया। अब सर्दी उतनी नहीं पड़ेगी, जितनी पहले पड़ रही थी। अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल व दो तीन अन्य जिलों में अभी कोहरे की संभावना रहेगी। एक व दो फरवरी को बारिश की संभावना है।

Back to top button