इन राशि वालों के लिए बेहद कमाल का साबित होगा सितंबर का महीना

सितंबर का महीना कुछ दिनों में ही शुरु होने वाला है। सितंबर माह में कई राशि वालों का भाग्योदय होगा। इस महीने कई राशि वालों को आय में वृद्धि के साथ नौकरी व व्यापार में तरक्की हासिल हो सकती है। सितंबर महीने में शुक्र व बुध की चाल में परिवर्तन होगा। जानें सितंबर माह किन राशि वालों के लिए साबित होगा लकी

मेष- मेष राशि वालों के लिए सितंबर का महीना मिलाजुला रहने वाला है। इस दौरान आपको वाणी व धैर्य में संयम बरतने की जरूरत है। किसी भी फैसले को जल्दबाजी में न लें। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल रहेगा।

वृषभ- वृषभ राशि वालों को सितंबर माह की शुरुआत में अपने सेहत का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। इस अवधि में परिवार के किसी सदस्य के साथ विवाद हो सकता है। करियर व व्यापार में मनचाही सफलता हासिल होगी।

मिथुन- मिथुन राशि वालों के लिए सितंबर का महीना नए अवसरों के साथ नई मुश्किलें लेकर भी आ सकता है। इस दौरान आपको छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। इस अवधि में आपकी किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है

कर्क– कर्क राशि वालों के लिए सितंबर का महीना मुश्किलों भरा रह सकता है। इस अवधि में आप पर जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है। इस अवधि में वाणी पर संयम बरतने की जरूरत होगी। महीने के मध्य में चीजों में सुधार होगा।

सिंह- सितंबर महीने में अपने हर काम की प्लानिंग बना कर चलें, अन्यथा आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। माह की शुरुआत में घर या वाहन की मरम्मत में धन खर्च हो सकता है। नौकरी में बदलाव के प्रयास कर रहे हैं तो सफलता हासिल हो सकती है

कन्या- कन्या राशि वालों को सितंबर महीने में कामकाज का बोझ बढ़ सकता है। जिससे मानसिक तनाव हो सकता है। करियर व व्यापार से जुड़े किसी भी फैसले को सोच-समझकर लें। इस महीने खान-पान का विशेष ध्यान रखें

तुला- तुला राशि वालों के लिए सितंबर का महीना सुख-समृद्धि व वैभव लेकर आ सकता है। इस महीने आपको मित्रों का सहयोग मिलेगा। माह की शुरुआत में आपको कोई बड़ी सफलता हासिल हो सकती है।

वृश्चिक- वृश्चिक राशि वालों के लिए सितंबर का महीना बेहद लाभकारी रहने वाला है। इस आपके लंबे समय से अटके काम पूरे हो सकते हैं। व्यापार में मनचाहा लाभ मिलेगा। हालांकि पैसों से जुड़े मामलों में फैसला सोच-समझकर लें

धनु- धनु राशि वालों के जीवन में सितंबर माह सफलता व खुशियां लेकर आएगा। इस महीने आपको मान-सम्मान में वृद्धि होगी। करियर व कारोबार में किसी बड़े प्रस्ताव की प्राप्ति हो सकती है। पार्टनर का भरपूर सहयोग मिलेगा।

मकर- मकर राशि वालों के लिए सितंबर महीना मिला-जुला साबित हो सकता है। इस महीने आपको कभी खुशी तो कभी गम का अनुभव हो सकता है। कार्यों में सफलता पाने के लिए आपको अतिरिक्त प्रयास करने की जरूरत है।

कुंभ- कुंभ राशि वालों के लिए सितंबर महीना मिलाजुला साबित हो सकता है। इस महीने आपको कार्यस्थल पर वाणी पर संयम बरतने की जरूरत होगी। कार्यस्थल पर कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। जिससे मान-सम्मान बढ़ेगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वालों को शुभ समाचार मिल सकता है।

मीन- मीन राशि वालों को सितंबर में कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी पेशा करने वाले जातकों की आय में वृद्धि हो सकती है। भवन या भूमि के कारण आपको मानसिक तनाव हो सकता है। माह का दूसरा सप्ताह आपके जीवन में खुशियां लेकर आएगा

Back to top button