इन लोगों के लिए बेहद खास होने वाला हैं अक्टूबर का महीना

ज्योतिष शास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र के अनुसार अपने नंबर निकालने के लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही आपका भाग्यांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने के 5, 14 और 23 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 5 होगा
मूलांक 1- इस माह आप उत्साह से परिपूर्ण रहेंगे। यह माह आपके लिए खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। माह के आरंभ में आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र और व्यापार में माह के आरंभ में नई जिम्मेदारियां आपको सौंपी जा सकती हैं। कोर्ट कचहरी से जुड़े मामलों में इस माह आपको सफलता मिल सकती है। माह के मध्य में व्यापारिक यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। माह के अंत में परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। माह के अंत में शारीरिक थकान आप पर हावी हो सकती है। इस माह दांपत्य जीवन में सामंजस्य बना रहेगा।
मूलांक 2- इस माह आप सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण रहेंगे। माह के आरंभ में कार्यक्षेत्र और व्यापार में नई ऊर्जा के साथ कार्य करेंगे। स्वयं को केंद्रित रखें। पहले से अटके हुए कार्य माह के आरंभ में गति पकड़ेंगे। नए-नए विचार आपके मन में आएंगे। व्यापार को लेकर भी माह के आरंभ में सफलता मिलेगी। नए अनुबंध बन सकते हैं। माह के आरंभ में व्यापारिक यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। माह के मध्य में पारिवारिक समस्याएं सामने आ सकती हैं। माह के अंत में स्वास्थ्य संबंधी परेशानी लगी रहेंगी। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। इस माह धार्मिक कार्यों में रुचि बनी रहेगी
मूलांक 3- इस माह कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण मिला जुला असर देने वाला रहेगा। माह के आरंभ में मन में चिंता का भाव बना रहेगा। सावधानी से कार्य करें। माह के आरंभ में आपकी कार्यक्षमता प्रभावित हो सकती है। व्यापार में भी उतार चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें। माह के मध्य में स्थितियां आपके अनुकूल हो सकती हैं। माह के मध्य में किसी यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। माह के अंत में स्थितियों में सुधार आएगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।
मूलांक 4- इस माह आप उत्साह से परिपूर्ण रहेंगे। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों के सहयोग से मुश्किल कार्य भी बन सकेंगे। अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। महत्वाकांक्षा हावी हो सकती है। माह के आरंभ में व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। पहले से बनाई गई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। माह के मध्य में स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। व्यापारिक यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। माह के अंत में परिवार में किसी बात पर अनबन हो सकती है। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है। माह के अंत में परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।
मूलांक 5- यह माह आपके लिए नई उपलब्धियों भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों का सहयोग मिलेगा। अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। माह के आरंभ में मन उत्साहित रहेगा। नई योजनाओं पर उत्साह के साथ कार्य करेंगे। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। माह के मध्य में व्यापारिक यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। कार्यक्षेत्र में प्रशंसा मिलेगी। माह के अंत में स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। माह के अंत में परिवार में किसी बात पर अनबन हो सकती है। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है।
मूलांक 6- इस माह रचनात्मक कार्यों के प्रति आपकी रुचि बनी रहेगी। कला एवं संगीत के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र और व्यापार में माह के आरंभ में स्थितियां आपके अनुकूल रहेंगी। एकाग्रता बनाए रखें। माह के आरंभ में नई उपलब्धियां आपको मिल सकती है। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। माह के मध्य में विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है। माह के मध्य में परिवार के साथ यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। माह के अंत में परिवार में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। धार्मिक कार्यों में रुचि बनी रहेगी।
मूलांक 7- इस माह कार्यक्षेत्र और व्यापार में स्थितियां मिला जुला असर देने वाली रहेगी। शांत एवं सयंमित रहकर कार्य करें। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ करने से पहले किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। व्यापारिक यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। माह के आरंभ में विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। माह के मध्य में स्थितियां अनुकूल होना शुरू हो सकती हैं। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति के अवसर सामने आएंगे। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। माह के अंत में परिवार में किसी बात पर अनबन हो सकती है। मन में निराशा का भाव हो सकता है। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। माह के अंत में वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी बरतें।
मूलांक 8- यह माह आपके लिए उपलब्धियों भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके लिए अनुकूल रहेगा। माह के आरंभ में नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। पुराने समय से चली आ रहीं समस्याओं का समाधान प्राप्त होगा। साथियों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। अनबन दूर हो सकेगी। माह के आरंभ में पुराने समय से चले आ रहे विवादों का निपटारा हो सकेगा। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। माह के मध्य में व्यापारिक यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। संपत्ति से जुड़े मामलों में माह के मध्य में सफलता मिल सकती है। माह के अंत में स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। शारीरिक थकान हावी हो सकती है। इस माह धार्मिक कार्यों के प्रति रुचि बनी रहेगी।
मूलांक 9- इस माह आप सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण रहेंगे। धार्मिक कार्यों के प्रति आपकी रुचि बनी रहेगी। आप उत्साह से परिपूर्ण रहेंगे। माह के आरंभ में कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। नई जिम्मेदारियां आपको सौंपी जा सकती हैं। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। माह के आरंभ में महत्वपूर्ण लोगों से आपकी मुलाकात हो सकती है। कार्यक्षेत्र और व्यापार में आपको संबंधों का लाभ मिल सकता है। माह के मध्य में आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। परिवार में किसी बात पर अनबन हो सकती है। माह के अंत में संबंधों में सुधार होगा। माह के अंत में धार्मिक यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।