बंदरों ने पाल-पोसकर किया बड़ा, 4 साल की उम्र में हुई थी किडनैप!

आपने बचपन में ‘टार्जन’ फिल्म तो जरूर देखी होगी, जिसमें एक इंसान, जंगल में जंगली जानवरों के साथ रहता है. भारत में भी ‘मोगली’ नाम का ऐसा ही एक बच्चा रहा है. जिसे भेड़ियों ने पाला था. पर क्या आपको लगता है ऐसा असल जिंदगी में हो सकता है? हाल ही में ऐसी ही एक खबर सामने आ रही है जिसमें एक महिला ने बताया कि उसकी मां भी बचपन में जंगल (Woman living in forest) में रही है और उसे बंदरों ने पाला है, हालांकि, इस दावे में कितनी सच्चाई है, ये तो कोई नहीं जानता, पर अब उस महिला की मां, रियल लाइफ Lady Tarzan की तरह जिंदगी बिता रही है.

मिरर वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार वैनेसा फोरेरो (Vanessa Forero) 40 साल की हैं. उन्होंने मिरर से बात करते हुए बताया कि जब वो 7 सालों की थीं, तब उन्हें ये पता चला कि उनकी मां (Woman raised by monkeys) बचपन में किडनैप हो गई थीं. वैनेसा की मां का नाम है मरीना चैपमैन (Marina Chapman) जो कोलंबिया में पैदा हुई थीं. 4 साल की उम्र में उन्हें मानव तस्कर गिरोह ने किडनैप कर लिया था. पर फिर वो रेनफॉरेस्ट में गुम हो गईं. उनका दावा है कि तब से लेकर 10 साल की उम्र तक उन्हें बंदरों ने पाल-पोसकर बड़ा किया.

बंदरों ने पाला
महिला ने बताया कि उसे कैपुचिन बंदरों ने पाला था. 10 साल की उम्र में वो शिकारियों को मिली थी. उन्होंने उसे देह व्यापार के लिए बेच दिया. पर वहां से भी उन्हें भगा दिया गया क्योंकि वो ज्यादा जंगली थीं, उन्हें शहरी तौर तरीकों के बारे में नहीं पता था. सालों बाद वो एक बार यूके गए थे, तब मरीना को एक शख्स चर्च में मिला. दोनों के बीच बातें हुईं, नजदीकियां बढ़ीं और उन्हें एक दूसरे से प्यार हो गया. उनकी दो बेटियां हुईं, जोना जो अब 43 साल की हैं, और वैनेसा जो 40 साल की हो चुकी हैं. जब मरीना स्कूल में थीं, तो वो बंदरों की तरह आवाजें निकालती थीं और पेड़ पर चढ़ जाती थीं.

जंगल में लौट गई महिला
15 साल की शादी टूटने के बाद वो पूरी तरह लेडी टार्जन बन गई. उसने ब्रिटेन छोड़ दिया, जहां वो शादी के बाद रह रही थी और फिर से कोलंबिया जैसे जंगल में बसने चली गई. वो Sierra Nevada de Santa Marta नाम के पहाड़ी इलाके में रहती हैं. उन्होंने मिरर से बात करते हुए कहा कि अब वो बहुत खुश हैं. जब वो घर में रहती थीं, तो अपने कमरे को पहाड़ों और नेचर की फोटोज से सजाती थीं. तब परिवार के लोग उन्हें मूर्ख समझते थे. उन्होंने बताया कि जब वो सालों बाद जंगल में आईं तो उन्हें लगा कि वो घर लौट आई हैं. अब जंगल में बनाए उनके कॉटेज के बाहर बंदर आते हैं. मरीना अब 73 साल की हैं. उन्होंने 2013 में एक किताब लिखी थी, द गर्ल विध नो नेम. इसमें उन्होंने बताया कि साल 1954 में उन्हें किडनैप कर लिया गया था.

Back to top button